Advertisment

MP Police Recruitment : 16 दिनों में 7.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया आवेदन, परीक्षा हाल में आधार कार्ड लाना जरूरी

भोपाल। व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम ) द्वारा 6 मार्च को ग्रह विभाग की पुलिस आरक्षक भर्ती MP Police Recruitment परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए व्यापम को 16 दिनों में 7.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन मिल चुके हैं।

author-image
Bansal News
MP Police Recruitment : 16 दिनों में 7.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया आवेदन, परीक्षा हाल में आधार कार्ड लाना जरूरी

भोपाल। व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम ) द्वारा 6 मार्च को ग्रह विभाग की पुलिस आरक्षक भर्ती MP Police Recruitment परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए व्यापम को 16 दिनों में 7.5 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन मिल चुके हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 6 फरवरी तक फॉर्म भर सकते है। बताया जा रहा है कि परीक्षा में करीब 10 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अभी फॉर्म भरने में अभी 4 दिन का समय है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 4 दिनों में अभी 3.5 लाख आवेदन आ सकते है। उधर जानकारी ये भी आ रही है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को केवल आधार कार्ड के आधार पर ही परीक्षा हाल में प्रवेश लेकर पेपर हल करने का मौका मिलेगा।

Advertisment

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी पुलिस में कॉन्टेबल (रेडियो) और कॉन्स्टेबल (GD) के 4000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई थी। अब ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 6 फरवरी तक बढ़ गई है। पहले इसकी तारीख 31 जनवरी तक थी। साथ ही आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2021 है। बता दें कि, कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती प्रक्रिया 16 जनवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है।

महत्त्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 16 जनवरी, 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 06 फरवरी, 2021
आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि – 9 फरवरी 2021
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि – 06 मार्च, 2021

MP Police Constable Recruitment 2020

कुल पद 4000 पद
पदों का नाम – MP Police Posts
पद का नाम पदों की संख्या
01. कांस्टेबल ( जीडी ) 3862
02. कांस्टेबल रेडियो 138

Advertisment

गौरतलब है कि, लगभग चार साल बाद प्रदेश में पुलिस विभाग MP Police Constable Recruitment Notification 2020-21 के आवेदन की तारीख बढ़ी है। जिसके बाद अब पहली बार आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है। इसके लिए व्यापमं 6 मार्च को लिखित परीक्षा का आयोजन भी होगा।

mp police syllabus 2020-21 MP Police Recruitment Notification Released 2020 MP Police Recruitment news MP Police recruitment exam MP POLICE RECRUITMENT 2020 MP Police Recruitment mp police gd radio constable syllabus mp police gd radio constable mp news in hindi MP Breaking News CG Breaking News Breaking News bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें