Advertisment

MP Police Medals: ADG योगेश देशमुख और राकेश गुप्ता को विशिष्ट सेवा मेडल, 21 अधिकारी-कर्मचारी को मिलेगा पुलिस पदक

MP Police Medals: एमपी पुलिस के 4 अफसरों को विशिष्ट सेवा और 17 को सराहनीय सेवा पदक मिला है। एडीजी योगेश देशमुख और राकेश गुप्ता को विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। इस सूची में 6 IPS, 6 SPS और 9 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

author-image
Vikram Jain
MP Police Medals: ADG योगेश देशमुख और राकेश गुप्ता को विशिष्ट सेवा मेडल, 21 अधिकारी-कर्मचारी को मिलेगा पुलिस पदक

हाइलाइट्स

  • ADG योगेश देशमुख, राकेश गुप्ता को विशिष्ट सेवा पदक।
  • दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा सम्मानित।
  • 21 अधिकारी-कर्मचारी पुलिस पदक से होंगे सम्मानित।
Advertisment

Independence Day MP Police Distinguished Service Medal 2025: मध्यप्रदेश पुलिस के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवा पदकों से नवाजा जाएगा। इनमें से 4 अफसरों को विशिष्ट सेवा पदक, जबकि 17 को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। इन सभी को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में 6 IPS, 6 SPS और 9 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। हालांकि इस वर्ष वीरता पदकों की घोषणा MP से नहीं हुई।

ADG योगेश देशमुख, राकेश गुप्ता को विशिष्ट सेवा पदक

मध्य प्रदेश के पुलिस के 4 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा और 17 को सराहनीय सेवा पदक मिला है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर 6 IPS, 6 SPS समेत 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवा पदक पाने वालों में एडीजी योगेश देशमुख, राकेश गुप्ता, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार कौशल और हेड कांस्टेबल वाल्टर हेनरी एक्का के नाम शामिल हैं। हालांकि, इस बार मध्यप्रदेश को वीरता पदक नहीं मिल सका, जो कि एक निराशाजनक पहलू है, लेकिन पुलिस बल की सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा को देशभर में सराहा गया है।

6 IPS, 6 SPS और अन्य पुलिसकर्मियों को पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिन अधिकारियों को सराहनीय सेवा और विशिष्ट सेवा पदकों के लिए चुना है, उनकी सूची में वही पदनाम दर्ज किए गए हैं, जो पदक प्रस्ताव भेजते समय थे। सम्मानित होने वालों में 6 आईपीएस, 6 एसपीएस और 9 पुलिस मुख्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें निरीक्षक, सब इंस्पेक्टर (SI), असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल जैसे पद शामिल हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें...MP Police Dial 112: एमपी में बंद हो जाएंगे 10 आपातकालीन नंबर, डायल 112 नंबर पर मिलेंगी पुलिस, एम्बुलेंस समेत सभी सेवाएं

इन्हें मिला सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए मध्यप्रदेश पुलिस के निम्नलिखित 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को चुना गया हैं।

  • सीमा अलावा – डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस
  • धर्मेंद्र सिंह भदौरिया – डीआईजी
  • विजय कुमार खत्री – डीआईजी
  • आशीष खरे – एआईजी
  • नीरज पांडेय – एएसपी
  • रूपेश कुमार द्विवेदी – एएसपी
  • राजेश सहाय – एसपी
  • दिनेश कुमार सिंह – डीएसपी
  • वीरेंद्र सिंह – डीएसपी
  • अलरिज विन्सेंट सिंह – डीएसपी
  • प्रवीण पवार – निरीक्षक
  • कुंजेश श्रीवास्तव – निरीक्षक
  • मनोज कुमार दुबे – निरीक्षक
  • मनेता राय – निरीक्षक
  • राजेंद्र कुमार दुबे – एएसआई
  • अशोक राव सावंत – एएसआई
  • कल्याण सिंह – हेड कांस्टेबल
Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Police Medal ceremony Delhi MP Police Medals 2025 MP Police Distinguished Service Medal 2025 MP police commendation awards mp police Meritorious Service Medal MP police Madhya Pradesh police honors IPS Medals 2025 Inspector Veer Singh Sengar Independence Day police awards independence day 2025 IG Makrand Deoskar Head Constable Walter Henry Ekka Distinguished Service Medal MP ADG Yogesh Deshmukh
Advertisment
चैनल से जुड़ें