Advertisment

MP Police Bharti: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस में नौकरी का मौका, राज्य में जल्द शुरू होगी नई भर्ती प्रक्रिया

MP Police Bharti: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 8500 नए पदों पर भर्ती को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इसकी जानकारी डीजीपी कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया हैंडल X पर दी।

author-image
BP Shrivastava
MP Police Bharti

हाइलाइट्स

  • एमपी पुलिस में जल्द निकलेगी बंपर भर्ती
  • डीजीपी कैलाश मकवाना ने दी X पर जानकारी
  • एमपी में 18 हजार पद सिपाही के पद खाली
Advertisment

MP Police Bharti: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में नए पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। हाल ही में डीजीपी कैलाश मकवाना ने एक्स पर पुलिस भर्ती को लेकर पोस्ट किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि पुलिस विभाग में करीब 8500 पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

https://twitter.com/ips_kmak/status/1896414326749372537

यहां बता दें, नई पुलिस भर्ती के तहत 7500 पद सिपाही, 500 पद सब इंस्पेक्टर और 500 पद ऑफिस स्टाफ के भरे जाने हैं।

डीजीपी मकवाना ने ट्वीट में दी यह जानकारी

डीजीपी कैलाश मकवाना ने ट्वीट कर बताया कि सरकार ने पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर उनके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने लिखा- हमारे प्रस्ताव पर सरकार स्वीकृति प्रदान करने के लिए तत्पर है। 8,500 पदों पर भर्ती अभियान जल्द ही शुरू होगा। अब इस डीजीपी के इस ट्वीट से पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisment

भर्ती नियमों में संशोधन

जानकारी के मुताबिक गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए नियमों में संशोधन किया गया था। इसमें सब इंस्पेक्टर रेडियो, फोटो फिंगरप्रिंट पद भी शामिल हैं। अब इन पदों के लिए कैंडिडेट्स 36 की जगह 38 साल की उम्र तक परीक्षा दे पाएंगे। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में 18 हजार सिपाही के पद खाली हैं। जिनमें से 7500 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

ये भी पढ़ें: Unified Pension Scheme: 1 अप्रैल से लागू होने जा रही नई पेंशन योजना, रिटायरमेंट के बाद मिलेगी इतने रुपए की गारंटीड पेंशन

SI और सूबेदार पद पर 8 साल पहले हुई थी भर्ती

मध्य प्रदेश में 8 साल पहले सब इंस्पेक्टर, सूबेदार पदों पर भर्ती हुई थी। वर्तमान में 1200 से ज्यादा पद खाली हैं। भर्ती नियमों में संशोधन लंबित था, लेकिन अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। बताते हैं स्टेनो और एएसआई पदों पर पिछले 8 साल से भर्ती नहीं हुई है। पुलिस मुख्यालय ने शासन को 1 जनवरी को प्रस्ताव भेजा, जिस पर 30 जनवरी को मंजूरी मिल गई है। अब 100 स्टेनो और 400 एएसआई (एम) पदों पर भर्ती होगी।

Advertisment

Bhopal Metro: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से AIIMS तक पहली बार दौड़ी मेट्रो, इन स्टेशनों से होकर गुजरी

Bhopal Metro

Bhopal Metro: भोपाल में रानी कमलापति (RKMP) रेलवे स्टेशन से एम्स के बीच मंगलवार, 4 मार्च 2025 को पहली बार मेट्रो दौड़ी। इस दौरान ट्रेन की स्पीड़ 10-20 किमी प्रतिघंटा रही। आरकेएमपी से एम्स के बीच की 3 किमी की दूरी सिर्फ 12 मिनट में पूरी हुई। एक तरह से इस रूट पर मेट्रो का ट्रायल सफल रहा। यह ट्रायल अब लगातार चलता रहेगा। जिससे कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की जल्द हरी झंडी मिल सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

MP Police Recruitment mp police bharti Police Vacancy IPS Kailash Makwana dgp kailash makwana MP Police Jobs
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें