Advertisment

मध्यप्रदेश सरकार का तोहफा: मुख्यमंत्री मोहन ने बढ़ाई पेसा मोबिलाइजर्स की सैलरी, अब मिलेंगे दोगुने पैसे

MP Pesa Mobilizers Salary: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पेसा मोबिलाइजर्स की सैलरी दोगुनी करने का फैसला किया है।

author-image
Rahul Garhwal
MP Pesa Mobilizers Salary

MP Pesa Mobilizers Salary: मध्यप्रदेश सरकार ने एक और संकल्प पूरा किया है। सीएम मोहन ने पेसा मोबिलाइजर्स की सैलरी दोगुनी करने का फैसला किया है। अब जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पेसा मोबिलाइजर्स को 4 हजार की जगह 8 हजार रुपए वेतन मिलेगा।

Advertisment

सीएम मोहन ने ट्वीट करके की घोषणा

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1849388135488098454

सीएम मोहन ने ट्वीट किया कि सरकार का एक और संकल्प पूर्ण... जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय ₹4000 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹8000 प्रतिमाह करने का सरकार ने निर्णय लिया है। आप सभी पेसा मोबिलाइजर्स को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम जनजातीय वर्ग के कल्याण हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत हैं।

ग्राम सभाओं में पेसा मोबिलाइजर्स की नियुक्ति

पेसा मोबिलाइजर्स आदिवासी बहुल इलाकों की ग्राम पंचायतों में होते हैं। मध्यप्रदेश में करीब 20 आदिवासी बहुल जिले हैं, जिनमें पेसा मोबिलाइजर की नियुक्ति ग्राम सभाओं में हुई है। इन्हें अभी 4 हजार रुपए मानदेय मिलता था। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले सरकार ने इनका मानदेय डबल कर दिया है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया: 51वें CJI बने संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ, डीवाई चंद्रचूड़ ने की थी सिफारिश

उपचुनाव से कनेक्शन

पेसा मोबिलाइजर्स की सैलरी डबल करने का फैसला विजयपुर उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। विजयपुर शिवपुर जिले में आता है। ये आदिवासी बहुल इलाका है। जिले की हर पंचायतों में पेसा मोबिलाइजर्स हैं। सरकार की घोषणा से जनजातीय समुदाय के लोग प्रभावित हो सकते हैं। पेसा मोबिलाइजर्स ग्राम सभाओं के विकास कार्यों में अहम रोल निभाते हैं। वे लगातार सरकार से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। पेसा मोबिलाइजर्स की वेतन वृद्धि से बीजेपी को विजयपुर उपचुनाव में फायदा मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: MP का सरकारी स्कूल बना वर्ल्ड में नंबर 1: इस कैटगरी में यूके-थाईलैंड को पीछे छोड़ा, राज्य के बाकी स्कूल कब लेंगे प्रेरणा

Advertisment
cm mohan MP Pesa Mobilizers Salary MP Pesa Mobilizers Salary hindi news Pesa mobilizers salary double मध्यप्रदेश पेसा मोबिलाइजर्स सीएम मोहन मध्यप्रदेश में पेसा मोबिलाइजर्स की सैलरी बढ़ी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें