Advertisment

MP Panchayat Chunav : दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकता है पंचायत चुनावों का ऐलान, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

MP Panchayat Chunav : दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकता है पंचायत चुनावों का ऐलान, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी mp-panchayat-election-panchayat-elections-may-be-announced-in-the-second-week-of-december-preparation-for-major-administrative-surgery

author-image
Preeti Dwivedi
MP Panchayat Chunav : दिसंबर के दूसरे सप्ताह में हो सकता है पंचायत चुनावों का ऐलान, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

भोपाल। लंबे समय से टाले जे MP Panchayat Chunav रहे पंचायत चुनावों की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 दिसंबर के बाद कभी भी पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित कराए जाएंगे। सरपंच और पंचों को ऑनलाइन नामांकन नहीं बल्कि निर्वाचन कार्यालय में जाकर ही फॉर्म भरकर जमा कराने होंगे। लेकिन जिला पंचायत के लिए ऑनलाइन नामांकन किया जाएगा। वहीं जिला और जनपद में ईवीएम से वोटिंग होगी और ग्राम स्तर पर मतपत्र के जरिए वोटिंग कराई जाएगी। मध्य प्रदेश में अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद हो सकता है।

Advertisment

जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान
बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव लंबे समय से टाले जा रहे हैं। प्रदेश में पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव लंबे समय से टल रहे हैं। बीते समय पंचायत चुनाव कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण टाल दिए गए थे। इसके बाद प्रदेश में उपचुनावों की खूब धूम रही। अब इन चुनावों के बाद पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट देखने को मिल रही है।

हो सकती है प्रशासनिक सर्जरी
पंचायत चुनाव सेे पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जल्द ही कई जिलों के कलेक्टर और एसपी इधर से उधर हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते है। उधर राज्य निर्वाचन आयोग ने 6 दिसंबर तक तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है।

कोरोना के बढ़ रहे हैं केस
प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। जिसके चलते पंचायत चुनाव पर भी हो सकता है इसका असर देखने को मिले। अगर ​स्थिति ठीक रही तो हो सकता है सरकार द्वारा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएं। अगर केस बढ़ते हैं तो हो सकता है पिछले बार की तरह इस बार भी इसे टाला जाएं।

Advertisment

Pradesh Breaking Hindi Panachayat Election 2021 Panachayat Election MP Samachar in Hindi mp panchayat chunav MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi madhya pradesh Panachayat Election Madhya Pradesh News in Hindi live madhya pradesh news in hindi Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Election Commission bansal tag bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें