Advertisment

MP Panchayat Election: प्रदेश में पंचायत चुनावों की चर्चा तेज, जल्द हो सकता है फैसला, इस तारीख को होगी अहम बैठक

MP Panchayat Election: प्रदेश में पंचायत चुनावों की चर्चा तेज, जल्द हो सकता है फैसला, इस तारीख को होगी अहम बैठक mp-panchayat-election-discussion-of-panchayat-elections-in-the-state-intensified-decision-may-be-taken-soon-important-meeting-will-be-held-on-this-date

author-image
Bansal News
MP Panchayat Election: प्रदेश में पंचायत चुनावों की चर्चा तेज, जल्द हो सकता है फैसला, इस तारीख को होगी अहम बैठक

भोपाल। प्रदेश में उपचुनावों की तैयारी धूम धाम से MP Panchayat Election  चल रही है। प्रत्याशी मैदान में उतरकर जोरों से जनसंपर्क कर रहे हैं। ऐसे में पंचायत चुनावों की तारीखों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में जल्द ही पंचायत चुनाव भी आयोजित किए जा सकते हैं। इसको लेकर 21 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त सभी जिलों के कलेक्टरों से चर्चा करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए प्रचार -प्रसार की गतिविधियां अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव कोरोना महामारी के कारण कई बार टाले जा चुके हैं। साल 2020 में ही पंचायत चुनावों का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। इसके बाद से ही इन चुनावों के आयोजन नहीं हो पाए हैं।

Advertisment

अब हाल ही में उपचुनावों की घोषणा के बाद पंचायत चुनावों की भी चर्चा एक बार फिर शुरू हो चुकी है। वहीं प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आयोजित किए जाने हैं। खंडवा लोकसभा (Lok Sabha) समेत 3 विधानसभा (Assembly) की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी। इसके लिए नामांकन (MP Upchunav Nomination) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चारों सीटों पर अब तक कुल 61 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। 13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा, इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी। अब उपचुनाव को लेकर प्रचार ने भी रफ्तार पकड़ ली है। नामों की घोषणा के बाद अब प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं।

इन सीटों पर होगा चुनाव
प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Loksabha Seat Upchunav) और पृथ्वीपुर (Prathvipur Vidhansabha Upchunav), जोबट (Jobat Vidhansabha Upchunav) और रैगांव विधानसभा सीटों (Raigaon Vidhansabha Upchunav) पर उपचुनाव होना है। खंडवा सीट पर भाजपा ने कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान बीते चुनावों में लोकसभा सांसद चुने गए थे। बीते महीनों में नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया था। इसके बाद से यह सीट खाली है। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में निवाड़ी पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (Brajendra Pratap Singh), जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalawati Bhuriya) और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था।

Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP Panchayat Election news mp panchayat election MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp by poll result mp by election result MP By Election MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh chhattisgarh politics Madhya kamalnath Hindi News Madhya Pradesh 30 october ko hoga chunav #khandwa
Advertisment
चैनल से जुड़ें