Advertisment

MP Panchayat Election Cancel राज्य निर्वाचन आयोग ले रहा कानूनी राय, आज आ सकता है कोई फैसला

MP Panchayat Election Cancel पंचायत चुनाव रद्द करने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग आज कोई फैसला ले सकता है। पूरे मामले में राज्य निर्वाचन आयोग कानूनी राय ले रहा है जिसके बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। विधि विशेषज्ञ राज्य निर्वाचन आयोग को लेकर पूरे मामले में अपना पक्ष रखेंगे।

author-image
Bansal News
Mp Panchayat Election मप्र में चुनाव टालने की तैयारी, जल्द हो सकती है राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

MP Panchayat Election Cancel भोपाल। पंचायत चुनाव रद्द करने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग आज कोई फैसला ले सकता है। पूरे मामले में राज्य निर्वाचन आयोग कानूनी राय ले रहा है जिसके बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। विधि विशेषज्ञ राज्य निर्वाचन आयोग को लेकर पूरे मामले में अपना पक्ष रखेंगे। कल पंचायत विभाग के अधिकारियों ने अध्यादेश के बारे में राज्य निर्वाचन आयोग को जानकारी दी थी।

Advertisment

राज्य निर्वाचन आयोग की हुई थी अहम बैठक
आपको बता दें कि पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग वाली सीटों पर चुनाव न होने पर राजनीति शुरू हो गई है। जिसके बाद मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव टालने की कवायद के बीच राज्य निर्वाचन आयोग की एक अहम बैठक हुई। जिसमें मौजूदा परिस्थितियों पर विचार किया गया है। अब कानूनी सलाह के बाद कोई नया फैसला आने की उम्मीद है।

https://bansalnews.com/obc-reservation-congress-protest-near-pcc-office-accuses-bjp-government/

आरक्षण मामले में कांग्रेस-भाजपा आमने सामने
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बीते कुछ दिनों से पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ओबीसी आरक्षण के मामले में कांग्रेस-भाजपा आमने सामने आ गई थी। जिसके बाद चुनाव स्थगित करने की प्रक्रिया चल रही है।

Advertisment

सरकार ने वापस लिया है अध्यादेश 

ज्ञात हो कि सरकार ने पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज संशोधन अध्यादेश 2021 वापस ले लिया है, इस पर अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। अब राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव को लेकर विधिक परामर्श ले रहा है। जिसके बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

State Election Commission Panchayat OBC Reservation News OBC reservation MP politics News in Hindi mp panchayat election MP Live News Hindi MP Breaking News Today Hindi Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh election in mp Election Cancel decision Congress Breaking News bjp bhopal news bansal mp news bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें