Advertisment

MP Panchayat Election Cancel : पंचायत चुनाव निरस्त,आयोग ने लिया फैसला

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय MP Panchayat Election Cancel पंचायत चुनाव निरस्त करने का फैसला ले लिया गया है राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा की है।

author-image
Bansal News
MP Panchayat Election Cancel : पंचायत चुनाव निरस्त,आयोग ने लिया फैसला

भोपाल। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय MP Panchayat Election Cancel पंचायत चुनाव निरस्त करने का फैसला ले लिया गया है राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा की है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 दिसंबर 2021 द्वारा घोषित किया गया चुनाव कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

Advertisment

राज्य निर्वाचन आयोग में बैठक हुई
इससे पहलेे मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में बैठक हुई। अध्यादेश को वापस लिए जाने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने कानूनी स्थिति को लेकर आज विधि विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा
आयोग के सचिव बीएस जमोद ने एक दिन पहले बताया था कि चुनाव को लेकर कोई भी फैसला कानूनी राय लेने के बाद ही लिया जाएगा। सोमवार को राज्य चुनाव आयोग में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। चुनाव आयुक्त ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रधान सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग उमाकांत उमराव, निदेशक पंचायत राज आलोक कुमार सिंह और आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद आज फैसला लिया गया और 4 दिसंबर 2021 द्वारा घोषित किया गया चुनाव कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।

mp panchayat chunav 2021 mp panchayat election mp panchayat election 2021 mp panchayat election date MP Panchayat Election news Panchayat panchayat election in madhya pradesh Panchayat Election in MP panchayat election mp panchayat elections in madhya pradesh panchayat election madhya pradesh election 2021 MP Panchayat Chunav 2021 BHOPAL madhya pradesh election news today MP Local body Election mp panchayat election update mp election 2021 mp election 2021 live MP Panchayat mp election news today MP Panchayat Election Cancel आयोग ने लिया फैसला पंचायत चुनाव निरस्त
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें