Advertisment

Mp Panchayat chunav: मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान, इस दिन होगी वोटिंग

Mp Panchayat chunav: मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान, इस दिन होगी वोटिंगMp Panchayat chunav: Madhya Pradesh Panchayat election dates announced, voting will be held on this day

author-image
Bansal News
Mp Panchayat chunav: मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान, इस दिन होगी वोटिंग

भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तारीखों का एलान किया है। पहले चरण के लिए 13 दिसंबर से नामांकन शुरू होंगे, वहीं पहले चरण के लिए मतदान 6 जनवरी 2022 को होंगे।   दूसरे चरण के लिए 13 दिसंबर से नामांकमन शुरू होंगे जो 23 दिसंबर तक जारी रहेंगे। वहीं दूसरे चरण के लिए 28 जनवरी को मतदान होंगे। तीसरे चरण के लिए 13 दिसंबर से नामांकमन शुरू होंगे और मतदान 16 फरवरी को होंगे। चुनाव के लिए आज यानी 4 दिसंबर से आचार संहिता लागू हो चुकी है।

Advertisment

तीन चरणों में होंगे चुनाव

पंचायत चुनाव 3 चरणों में होने है। पहले चरण में 9 जिले, दूसरे चरण में 7 जिले वहीं तीसरे चरण में 36 जिले शामिल है। इसके साथ ही पहले चरण में 85 जनपद पंचायत, दूसरे चरण में 110 जनपद पंचायत और तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे।पहले चरण में हरदा, निवाड़ी, इंदौर, ग्वालियर भोपाल जैसे जिलों को शामिल किया गया है। वहीं दूसरे में 7 बुरहानपुर, जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर, देवास जैसे जिले शामिल है।

इतने केंद्रों में होगा मतदान

प्रदेश चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव कुल 71398 मतदान केंद्रों पर होगा। जिसके लिए 4 लाख 25 हजार मतदान कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। हर केंद्र के लिए एक पीठासीन अधिकारी और 4 मतदान कर्मी नियुक्त होंगे। वहीं चुनाव सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे। इसके साथ ही इस पंचायत चुनाव में 55 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

रिक्त पद के लिए पंचायत चुनाव का ऐलान
52 जिले- 859859 जिला सदस्य
313 जनपद- 6727 जनपद सदस्य
22581 ग्राम पंचायत -22581 सरपंच
22581 ग्राम पंचायत -362754 लाख पंच

Advertisment

mp panchayat chunav 2021 mp panchayat election mp panchayat election 2021 mp panchayat election date MP Panchayat Election news panchayat election in madhya pradesh Panchayat Election in MP panchayat election mp panchayat elections in madhya pradesh MP Panchayat Chunav Date mp panchayat chunav panchayat chunav 2021 madhya pradesh election 2021 mp urban body election madhya pradesh panchayat chunav 2021 MP Local body Election mp panchayat election update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें