MP PANCHAYAT CHUNAV:जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की आई सूची,देखें कहा कौन सी सीट आरक्षित

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की आई सूची,देखें कहा कौन सी सीट आरक्षित...MP PANCHAYAT CHUNAV: List of reservation for the post of District Panchayat President, see which seat is reserved NEET

MP NAGAR NIGAM RESERVATION:नगर पालिका-परिषद के आरक्षण की सूची हुई जारी,देखने के लिए क्लिक करें

भोपाल :प्रदेश के पंचायत चुनाव के लिए अध्यक्ष(panchayat election reservation) पद का रिजर्वेशन रविन्द्र(ravindra bhawn) भवन में हुआ। दोपहर  रविंद्र भवन के ऑडिटोरियम में आरक्षण की कार्रवाई की गई।बता दें जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण किया गया जिसमें 8 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए जो निम्न हैं इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी, रतलाम और देवास हैं।जिसमें SC महिलाओं के लिए 4सीटे आरक्षित  की गई हैं जिनमें इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास शामिल है।इंदौर में दूसरी बार सीट SC महिला के लिए रिजर्व हुई है।एससी ओपन के लिए 4 सीटें खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी हैं।

एस टी के लिए(FOR ST) कुल 14 सीटें आरक्षित की गई हैं। ये सीटे हैं सिंगरौली, हरदा, नर्मदापुरम, जबलपुर, बुरहानपुर, रीवा, नरसिंहपुर, श्योपुर, सतना, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर हैं।इनमे से एसटी ओपनके लिए-7 सीटें हरदा, जबलपुर, मंडला, सतना, बड़वानी, डिंडोरी, बुरहानपुर हैं।और एसटी महिला के लिए 7 सीटे नरसिंहपुर, रीवा, सिंगरौली, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, नर्मदापुरम हैं।

ओबीसी के लिए(FOR OBC) 4 सीटें दी गईं हैं। जो कि,गुना ,शाजापुर,दमोह ,मंदसौर हैं।जिसमें महिला ओबीसी  के लिए आरक्षित सीट  गुना,शाजापुर हैं। बाकी दो ओबीसी सीटें दमोह एवं मंदसौर ओबीसी मुक्त सीटें हैं।

अनारक्षित वर्ग के लिए  26 जिला पंचायतें रखी गई हैं। जिनके नाम सूची में आप देख सकते हैं।12 सीटें अनारक्षित महिलाओं के लिए हैं।शेष 14 सीटें अनारक्षित-ओपन रखी गई हैं।यानि कि इन 14 सीटों में कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

MP में जिला पंचायत में आरक्षण की स्थिति

जिला

पहले

अब

अलीराजपुरSTST (महिला)
आगर मालवाSC (महिला)अनारक्षित
अनूपपुरSTअनारक्षित (महिला)
अशोकनगर ​​​​​OBC (महिला)अनारक्षित
बुरहानपुरOBC (महिला)ST
भिंडSCअनारक्षित (महिला)
बड़वानीST (महिला)ST
बालाघाटअनारक्षित (महिला)अनारक्षित
बैतूलSTअनारक्षित
भोपालOBCअनारक्षित (महिला)
छतरपुरSCअनारक्षित (महिला)
छिंदवाड़ाST (महिला)SC
डिंडौरीST (महिला)ST
दतियाSC (महिला)अनारक्षित
धारST (महिला)अनारक्षित
देवासअनारक्षितSC (महिला)
दमोहअनारक्षितOBC (महिला)
ग्वालियरअनारक्षितSC (महिला)
गुनाअनारक्षित (महिला)OBC
हरदाOBC (महिला)ST
नर्मदापुरम (होशंगाबाद)OBC (पुरुष)ST (महिला)
इंदौरअनारक्षित (महिला)SC (महिला)
जबलपुरअनारक्षित (महिला)ST
झाबुआSTST (महिला)
खंडवाST (महिला)SC
कटनीअनारक्षितSC
खरगोनST (महिला)अनारक्षित
मुरैनाअनारक्षितअनारक्षित (महिला)
मंदसौरअनारक्षितOBC (महिला)
मंडलाST (महिला)ST
नीमचअनारक्षित (महिला)अनारक्षित
नरसिंहपुरअनारक्षितST (महिला)
निवाड़ीनया जिलाअनारक्षित (महिला)
पन्नाअनारक्षितअनारक्षित (महिला)
रीवासामान्य (अनारक्षित)ST (महिला)
रतलामSTSC (महिला)
रायसेनअनारक्षित (महिला)अनारक्षित
राजगढ़OBC (महिला)अनारक्षित
सागरअनारक्षित (महिला)अनारक्षित
सिवनीअनारक्षित (महिला)SC
सतनाOBC (महिला)ST
शहडोलSTअनारक्षित (महिला)
श्योपुरअनारक्षितST (महिला)
सिंगरौलीअनारक्षितST (महिला)
सीधीअनारक्षितअनारक्षित (महिला)
शाजापुरSC (महिला)OBC
सीहोरSC (महिला)अनारक्षित
शिवपुरीOBC (महिला)अनारक्षित
टीकमगढ़SC (महिला)अनारक्षित (महिला)
उज्जैनSTअनारक्षित (महिला)
उमरियाSTअनारक्षित (महिला)
विदिशाअनारक्षितअनारक्षित (महिला)

मुख्य बिंदु-

-26 जिला पंचायतें अनारक्षित सीटें रखी गईं हैं।

-12 सीटें अनारक्षित महिलाओं के लिए हैं

-इंदौर,ग्वालियर,रतलाम और देवास 4 सीट SC महिलाओं को दी गई हैं।

-8 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं।

-इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास सीट SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

-इंदौर में दूसरी बार सीट SC महिला के लिए रिजर्व हुई है।

-अनुसूचित जनजाति के लिए 14 सीटें आरक्षित की गई हैं।

-ओबीसी वर्ग के लिए चार सीट आरक्षित की गई हैं।

-पिछली बार की तुलना में  ओबीसी वर्ग को आधी सीटे ही आरक्षित की गई हैं।

कृपा करके खबर को शेयर करना न भूलें....हमें ताकत मिलेगी....

ये भी पढे़ें-क्लिक करें-

MP NAGAR NIGAM RESERVATION:नगर पालिका-परिषद के आरक्षण की सूची हुई जारी,देखने के लिए क्लिक करें

MP Urban Body Elections: मध्य प्रदेश के चुनावों में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा हुई जारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article