Advertisment

Mp Panchayat chunav:पंचायत चुनाव को लेकर सुनवाई टली,ये रहेगी अगली तारीख

Mp Panchayat chunav:पंचायत चुनाव को लेकर सुनवाई टली,ये रहेगी अगली तारीखMp Panchayat chunav: Hearing on Panchayat elections postponed, this will be the next date

author-image
Bansal News
Mp Panchayat chunav:पंचायत चुनाव को लेकर सुनवाई टली,ये रहेगी अगली तारीख

भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टाल दी है।कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 13 दिसंबर तय की है,चुनाव में रोटेशन का पालन न करने वाली याचिका पर अब 13 दिसंबर को सुनवाई होगी। बता दें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और अब कांग्रेस ने देश की शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है। ग्वालियर खंडपीठ का फैसला आने के बाद कांग्रेस नेता सैयद जाफर और जया ठाकुर ने 7 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है। इस याचिका की पैरवी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता वरुण ठाकुर ने की दरअसल, सरकार ने 2019-20 में पंचायत चुनाव का आरक्षण निर्धारित कर दिया था। इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी और पुरानी अधिसूचना को निरस्त किए बिना सरकार ने अध्यादेश के माध्यम से नई अधिसूचना जारी कर दी।

Advertisment

तीन चरणों में होंगे चुनाव
पंचायत चुनाव 3 चरणों में होने है। पहले चरण के लिए 13 दिसंबर से नामांकन शुरू होंगे, वहीं पहले चरण के लिए मतदान 6 जनवरी 2022 को होंगे। दूसरे चरण के लिए 13 दिसंबर से नामांकमन शुरू होंगे जो 23 दिसंबर तक जारी रहेंगे। वहीं दूसरे चरण के लिए 28 जनवरी को मतदान होंगे। तीसरे चरण के लिए 13 दिसंबर से नामांकमन शुरू होंगे और मतदान 16 फरवरी को होंगे। चुनाव के लिए 4 दिसंबर से आचार संहिता लागू हो चुकी है।
पहले चरण में 9 जिले, दूसरे चरण में 7 जिले वहीं तीसरे चरण में 36 जिले शामिल है। इसके साथ ही पहले चरण में 85 जनपद पंचायत, दूसरे चरण में 110 जनपद पंचायत और तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे।पहले चरण में हरदा, निवाड़ी, इंदौर, ग्वालियर भोपाल जैसे जिलों को शामिल किया गया है। वहीं दूसरे में 7 बुरहानपुर, जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, श्योपुर, देवास जैसे जिले शामिल है।

इतने केंद्रों में होगा मतदान
प्रदेश चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव कुल 71398 मतदान केंद्रों पर होगा। जिसके लिए 4 लाख 25 हजार मतदान कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। हर केंद्र के लिए एक पीठासीन अधिकारी और 4 मतदान कर्मी नियुक्त होंगे। वहीं चुनाव सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होंगे। इसके साथ ही इस पंचायत चुनाव में 55 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

supreme court supereme court sarpnch ka chunav reservation in panchayat chunav petitioners approach supreme court petition filed high court mp panchayat election panchayat chunav date omicron variant MP Panchayat Election news mp panchayat election date mp panchayat election mp panchayat chunav mp latest news update mp congress mp bjp Madhya Pradesh today news Madhya Pradesh panchayat elections Madhya Pradesh Panchayat Election madhya pradesh panchayat chunav Jabalpur High Court covid 19 corona Congress bjp #mppanchayatelection
Advertisment
चैनल से जुड़ें