Advertisment

MP Panchayat Chunav 2022 : इसी महीने होगी चुनावों की घोषणा, होंगे चुनाव!

MP Panchayat Chunav 2022 : इसी महीने होगी चुनावों की घोषणा, होंगे चुनाव! MP Panchayat Chunav Elections will be announced this month elections will be held vkj

author-image
deepak
MP Panchayat Chunav 2022 : इसी महीने होगी चुनावों की घोषणा, होंगे चुनाव!

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव 2022 (MP Panchayat Chunav) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पंचायत चुनाव (MP Panchayat Chunav) का रास्ता साफ कर दिया हैै। सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने फैसले में कहा है कि बिना ओबीसी आरक्षण के ही पंचायत चुनाव होंगे। इसके अलावा कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव संपन्न कराने और 2 हफ्ते में अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है।

Advertisment

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य चुनाव आयोग चुनाव करवा, चुनाव आयोग 2 हफ्ते में अधिसूचना जारी करें। 5 साल में चुनाव कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी इसलिए ट्रिपल टेस्ट पूरा करने के लिए और वक्त नहीं दिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है की मध्यप्रदेश में पंचायत के लिए चुनाव आयोग जून जुलाई में अधिसूचना जारी कर सकता है। पंचायतों चुनाव का परिसीमन किया जा चुका है। बता दें कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकतम 21 दिन का समय लग सकता है। पंचायत के परिसीमन के बाद 22985 पंचायत हुई है। जिसमें 2000 वार्ड को बढ़ाया गया है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें