Advertisment

MP Nikay Chunav Result: कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस ने मारी बाजी, जानें किसके खाते में कितनी सीटे

author-image
Bansal News
MP Nikay Chunav Result: कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस ने मारी बाजी, जानें किसके खाते में कितनी सीटे

भोपाल। मध्यप्रदेश में 46 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम शुक्रवार को मतगणना के बाद घोषित किए गए जिनमें सत्तारुढ़ भाजपा 417, कांग्रेस 250, निर्दलीय 131, आम आदमी पार्टी (आप) 07, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) 07, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 03 स्थानों पर विजयी रहे। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि 46 नगर निकायों के चुनाव के लिए कुल 3,397 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद शामिल है। उन्होंने बताया कि गत मंगलवार को मतदान हुआ था। इन चुनावों में 25 पार्षद निर्विरोध चुने गए।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि पार्षदों की 814 सीटों में से भाजपा ने 417, कांग्रेस ने 250, आप ने 07, जीजीपी ने 07, बसपा ने 03 और निर्दलीय ने 131 सीटें जीती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर पुलिस, प्रशासन व सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा, ‘‘आज सामने आये 46 नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में कांग्रेस समर्थित विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें। भाजपा सरकार ने पुलिस ,पैसे व प्रशासन का उपयोग कर, सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया और यह चुनाव लड़ा था।’’

कमलनाथ ने दावा किया, ‘‘12 महीने में हम वापस सरकार में लौटेंगे, जनता का समर्थन हमारे साथ है। मैं मतदाता साथियों का आभार मानता हूं, जिन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाया।’’

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि 46 नगरीय निकायों में से भाजपा में 38 निकायों में बहुमत हासिल किया है। सागर जिले में खुरई तथा गढ़ाकोटा जैसे निकायों में सभी सीटों पर भाजपा विजयी हुई है और इन सभी निकायों में भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होगा।

Advertisment

उन्होंने कहा कि भाजपा ने छिंदवाड़ा जिले की नगर निकाय चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है अब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी उत्तर दें कि वहां कांग्रेस क्यों हार गई? भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा ने जनजातीय बहुल इलाकों में भी जीत हासिल की है।

bhopal MP news भोपाल madhya pradesh latest news एमपी न्यूज sagar news MP nagriya nikay chunav urban body elections Sagar News in Hindi mp nikay chunav result एमपी नगरीय निकाय चुनाव Mp Nagriya Nikay Chunav 2022 "गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद all bjp candidates won in gadhakota and khurai Congress did not get victory in Khurai-Gadhakota Khurai Municipality election result Latest sagar News Municipal Election in MP sagar Headlines sagar latest hindi news sagar update news Urban body elections News एमपी नगरीय निकाय चुनाव 2022 मप्र में नगर निकाय चुनाव" शहरी निकाय चुनाव शहरी निकाय चुनाव समाचार सागर Samachar"
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें