Advertisment

MP NEWS: युवक के गले में पट्टा डालकर घुमाने वालों पर एक्शन, आरोपियों पर लगाया गया एनएसए

author-image
Bansal news
MP NEWS: युवक के गले में पट्टा डालकर घुमाने वालों पर एक्शन, आरोपियों पर लगाया गया एनएसए

भोपाल। राजधानी भोपाल में कुछ लोगों ने एक युवक के गले में कथित तौर पर कुत्ते का पट्टा बांध उसे कुत्ते की तरह भौंकने एवं घुटने के बल चलने को कहा।  घटना का वीडियो सामने आने पर प्रदेश सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा कि उन्हें सोमवार सुबह इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि छह घंटे के भीतर पुलिस ने मारपीट करने वाले इन आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एनएसए के तहत की गइ कार्रवाई

मिश्रा ने कहा कि इस मामले में एक थाना प्रभारी को लाइन हाजिर भी किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के मकानों पर किये गये अतिक्रमण की पहचान कर ली गई है और उन्हें तोड़ दिया जाएगा।

धर्म परिवर्तन कराने का मुद्दा

मिश्रा ने कहा कि इस मामले में धर्म परिवर्तन कराने का मुद्दा भी सामने आया है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के प्रावधान के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घृणित मानसिकता वाले अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो पूरे प्रदेश के लिए नजीर बनेगी।

Advertisment

सड़क पर घुटनों के बल बैठ जाता

यह घटना शहर के टीलाजमालपुरा इलाके में कुछ दिन पहले हुई। हालांकि, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक के गले में पट्टा बांधकर उसे घसीटते है। ये लोग इस व्यक्ति को घुटनों के बल बैठकर कुत्ते की तरह चलने को कहते हैं, जिसके बाद वह सड़क पर घुटनों के बल बैठ जाता है।

मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं

वीडियो में दिख रहा है कि एक अन्य व्यक्ति पट्टा पकड़े हुए है। वह युवक को कुत्ता बनकर भौंकने के लिए भी कह रहा है। 49 सेकेंड के इस वीडियो के अंत में पीड़ित व्यक्ति को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि ‘मैं मियां भाई बनने को तैयार हूं’। इस वीडियो में आरोपियों को यह भी पूछते हुए सुना जा सकता है कि पीड़ित ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल क्यों किया और इसके लिए माफी क्यों नहीं मांगी।

ये भी पढ़े:

Jagannath Puri Rathyatra 2023: विश्व प्रसिद्ध पुरी रथयात्रा आज से शुरू, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

Advertisment

Mock Marriage: क्या आपने कभी सुना मॉक शादी के बारे में, न बाराती और ना होती साथ जन्मों की रस्में

Rahul Gandhi Birthday: आखिर क्यों रखा था नाम बदलकर ‘राउल विंसी’, आज 53 साल के हुए राहुल गांधी

Cyclone Biporjoy Impact in MP: मध्य प्रदेश में दिखेगा बिपरजॉय का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisment

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश पुलिस मध्य प्रदेश अपराध समाचार मध्य प्रदेश अपराध मध्य प्रदेश भोपाल समाचार भोपाल वायरल वीडियो भोपाल पुलिस भोपाल अपराध समाचार नरोत्तम मिश्रा narottam mishra Madhya Pradesh police madhya pradesh news in hindi madhya pradesh news Madhya Pradesh Crime news Madhya Pradesh Crime madhya pradesh bhopal viral video bhopal police bhopal news Bhopal Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें