Advertisment

MP News: माता टेकरी पर भूस्खलन, हनुमान मंदिर का पिलर हुआ ध्वस्त

author-image
Bansal News
MP News: माता टेकरी पर भूस्खलन, हनुमान मंदिर का पिलर हुआ ध्वस्त

Dewas: मध्यप्रदेश के देवास जिले में स्थित प्रसिद्ध माता टेकरी की पहाड़ी पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। भूस्खलन की घटना की वजह से वहां स्थित हनुमान मंदिर का एक पिलर भी ध्वस्त हो गया है। बीती रात हुई घटना से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

Advertisment

यह भी पढ़ें... Tourist Places: जेब है तंग फिर भी घूमने का है मन, तो जानें कम खर्चे में बेहतरीन घुमने वाली जगहें

जानकारी के अनुसार, देवास जिले के टेकरी में बड़ी माता मंदिर और हनुमान मंदिर के पास की पहाड़ी पर भूस्खलन की घटना हुई। बताया गया कि जिस पिलर पर मंदिर टिका हुआ है उसके टूट जाने से आसपास का पत्थर भी भरभराकर नीचे गिर गया। हालांकि, गनीमत रही है कि रात के वक्त मंदिर में कोई नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम प्रदीप सोनी और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें...  Shivraj Cabinet Dicision: अब 5 रुपए में मिलेगी ‘मामा की थाली’, 7 जुलाई तक हो सकेंगे एमपी में तबादले

Advertisment

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब माता टेकरी पर भूस्खलन की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी भूस्खलन की छोटी-मोटी घटनाएं सामने आ चुकी है जिसको देखते हुए प्रशासन ने जाली लगाकर पत्थर के नीचे गिरने से रोकने का बंदोबस्त किया था। हालांकि, इस बार बड़ी मात्रा में पत्थर गिरे है, जो पहली दफा हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन अब भूस्खलन को रोकने के लिए क्या उपाय करता है।

ये भी पढ़ें...

Ambikapur News: महिलाओं ने की कलेक्टर से इच्छामृत्यु की मांग, ये है वजह

Eid Ul Adha 2023: इस बकरीद अपनाएं तेजस्वी प्रकाश के ये एथनिक लुक्स, लगेगें खुबसूरती में चार चांद

Advertisment

ICC World Cup 2023 Full Schedule: 15 अक्टूबर को होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जारी हुआ विश्व कप का शेड्यूल

MP news मध्यप्रदेश Dewas देवास माता टेकरी माता टेकरी पर भूस्खलन
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें