Advertisment

MP News: पेशाब कांड, तलवा चाट कांड के बाद अब "टॉर्च कांड", भोपाल में अभिनेता प्रकाश राज पर FIR

author-image
Bansal News
MP News: पेशाब कांड, तलवा चाट कांड के बाद अब

गुना। MP News: मध्य प्रदेश में लगातार बर्बरता के मामले सामने आ रहे हैं। सीधी के पेशाब कांड और शिवपुरी के चप्पल कांड, डबरा के तलवा चाट कांड के बाद अब गुना में टॉर्च कांड सामने आया है। गुना में एक बुजुर्ग किसान के साथ हैवानियत की हदें पर कर दी गईं।

Advertisment

बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि वह शौच के लिए गया हुआ था, इसी दौरान कुछ नाकबपोश बदमासों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में टॉर्च डाल दिया। इस घटना के बाद से बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने मामले की जांच किए जाने के निर्देश देते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

इंदौर से बर्बरता का नया वीडियो

इधर, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बर्बरता का एक नया वीडियो सामने आया है। मामला राऊ थाना क्षेत्र का है, जहां, नशे में धुत दबंगों ने 2 नाबालिग आदिवासी भाइयों को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

Advertisment

दरअसल, राऊ थाना क्षेत्र में अपनी बाइक से दोनों भाई जा रहे थे। तभी वे बाइक सहित फिसलकर गिर गए। गाड़ी फिसलकर पास खड़े सुमित चौधरी से जा टकराई, जिसके बाद आरोपी सुमित ने गाली-गलौज कर विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद आरोपी दोनों भाईयों को एक कमरे में ले गया, जहां, उन्हें बंधकर बनाकर रखा और जमकर मारपीट की।

इस मारपीट का वीडियो भी आरोपियों ने खुद ने ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना सामने आने के बाद आदिवासी संगठन ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुमित चौधरी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल: अभिनेता प्रकाश राज पर FIR

अभिनेता प्रकाश राज के लिए सीधी कांड पर ट्वीट करना भारी पड़ गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रकाश राज पर FIR दर्ज की गई है। उनके साथ ही लोकेश मुजाल्दा और तान्या घोष पर भी FIR दर्ज की गई है। विधि प्रकोष्ठ बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर हबीबगंज थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है।

Advertisment

विधि प्रकोष्ठ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आवेदन देते जन भावनाएं भड़काने व RSS को बदनाम करने का आरोप लगाया है। मामले में इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाने में भी शिकायत दर्ज की गई है।

urine scandal torch kaand Talwa Chaat kaand Prakash Raj MP news MP FIR on Prakash Raj FIR bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें