Advertisment

MP News : अनोखी पहल! पुलिस स्टाफ बना परिवार, महिला SI की निभाई गोद भराई रस्म, देखें वायरल वीडियो

author-image
Preeti Dwivedi
MP News : अनोखी पहल! पुलिस स्टाफ बना परिवार, महिला SI की निभाई गोद भराई रस्म, देखें वायरल वीडियो

रिपोर्ट। दीपक द्विवेदी

भोपाल। Bhopal Police Anokhi Pahal मध्य प्रदेश में पहली बार पुलिस MP News ने अनोखी पहल करते हुए गोद भराई रस्म आयोजित की है। भोपाल के महिला थाने में यह गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। बता दें कि वहां पर पदस्थ करिश्मा राजावत गर्भवती हैं और उनका आठवां महीना चल रहा था। उन्हें मेटरनिटी लीव चाहिए थी और इस दौरान स्टाफ ने गोद भराई रस्म का आयोजन किया। थाना प्रभारी अंजना धुर्वे के देखरेख में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाने को पूरी तरह से मायके की तरह सजाया गया।

Advertisment

[video width="720" height="1280" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-20-at-12.13.13.mp4"][/video]

कोई बना भाई, तो काई बना मां Bhopal Police Anokhi Pahal 

वहां का स्टाफ रिश्तेदार बना एक आरक्षक भाई बना। इसके अलावा अन्य पुलिस कर्मी रिश्तेदार बने थाने में पदस्थ एसआई अनीता मां बनी। अपने हाथों से उन्होंने गोद भराई रस्म में सामग्री भेंट की। वहीं भाई बने आरक्षक ने भी उन्हें सामग्री भेंट की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी कोई ननंद तो कोई अन्य रिश्तेदार बनी। कोई दोस्त बनी। उसके बाद थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने उन्हें मेटरनिटी लीव दी और उन्हें विदा किया गया। प्रदेश में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है। वहीं अधिकारियों का पूरे मामले में कहना है कि पुलिस की नौकरी संवेदनशील होती है और तनावग्रस्त होती है। जिसे सुखद बनाने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

[video width="720" height="1280" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-20-at-12.13.13-1.mp4"][/video]

Advertisment

MP news madhya pradesh news bhopal police MP Police News bhopal si mp Mp news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें