Advertisment

MP News : क्या "सहभोज" से सधेगा एससी वोटर, क्या है बीजेपी का नया प्लान

MP News : क्या "सहभोज" से सधेगा एससी वोटर, क्या है बीजेपी का नया प्लान MP News: Will the SC voter be satisfied with "Sahbhoj", what is BJP's new plan/pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP News : क्या

भोपाल। MP News एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 MP vidhan sabha को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान रोजाना नए विकास कार्यों की सौगात देने में लगे हैं तो वहीं दूसरी ओर महिला कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जी हां आज एससी sc voters वोटर्स को साधने के लिए बीजेपी BJP की नई रणनीति ने कमर कस ली है।

Advertisment

सामाजिक समरसता अन्ना सहभोज का आयोजन — MP News 
आपको बता दें आज महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें महिला कार्यकर्ताएं एससी की महिलाओं के द्वारा सामाजिक समरसता अन्न सहभोज का आयोजन करेंगी। आज सभी मंडलों में सहभोज का आयोजन होगा। जिमसें महिला मोर्चा एससी वर्ग की महिलाओं के साथ भोज करेंगी।

MP Election 2023: एमपी में कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए बनाया ये प्लान, जानें क्या कहता है गणित

अनुसूचित जाति को साधने बीजेपी महिला मोर्चा को बड़ी जिम्मेदारी MP News 
10 अप्रैल यानि आज सभी मंडलों में सामजिक समरसता अन्न सह भोज की तैयारी की गई है। अनुसूचित जाति बहनों के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी कन्या भोज करेंगी। इतना ही नहीं इसमें सेवा समरसता का आयोजन हर विधानसभा में महिला मोर्चा की पदाधिकारी अनुसूचित जाति के साथ सहभोज करेगी।

Advertisment

भोज में योजनाओं की जानकारी — MP News 
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया Maya naroliya ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक प्रदेश भर में पार्टी द्वारा सेवा समरसता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा 10 अप्रैल को प्रदेश के सभी मंडल केंद्रां में सामाजिक समरसता अन्न सहभोज आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि मोर्चा की बहनें अनुसूचित जाति वर्ग की बहनों के साथ सहभोज कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराएंगी।

MP Breaking News MP news MP BJP News mp mahila morcha
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें