Advertisment

MP News: नीमच की नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के आंसू क्यों छलके, जानें पार्षदों को लेकर क्या है विवाद ?

MP News: नीमच की नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के आंसू क्यों छलके, जानें पार्षदों को लेकर विवाद क्या है ?

author-image
Rahul Garhwal
MP News Why did Neemuch Municipality President Swati Chopra start crying

रिपोर्ट - कमलेश सारडा

MP News: नीमच नगर पालिका परिषद की बैठक में अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के आंसू छलक पड़े। कुछ जमीनों के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा पर आरोप लगे। अध्यक्ष स्वाति ने पार्षद को अनपढ़, गवार और मूर्ख कह दिया। इसके बाद अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा बैठक में रोने लगीं।

Advertisment

नगर पालिका परिषद सम्मेलन में हंगामा

नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष ने अध्यक्ष स्वाति को झूठी, बेईमान और भ्रष्टाचारी कहा। इसके बाद अध्यक्ष के आंसू निकल आए।

https://bansalnews.publit.io/file/Why-did-Neemuch-Municipality-President-Swati-Chopra-start-cry.mp4

बीजेपी पार्षदों ने क्या कहा ?

बीजेपी पार्षदों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति ने परिषद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इसे लेकर वे उचित कार्रवाई करेंगे।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: सोयाबीन के रेट बढ़ाने की मांग कर रहे किसानों के लिए शिवराज ने खोला पिटारा, किया ये बड़ा ऐलान

विपक्ष ने लगाया आरोप

नगर पालिका परिषद में विपक्ष ने अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि अध्यक्ष स्वाति का रोना स्क्रिप्टेड था। ये सिर्फ उनके बयान को ढंकने का प्रयास था। वे सिर्फ मानवीय संवेदनाएं बटोर रहीं थीं।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने बासमती चावल से हटाया न्यूनतम निर्यात शुल्क, कृषि मंत्री ने PM का जताया आभार

Advertisment

नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा ?

नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति का कहना है अध्यक्ष स्वाति ने उनसे बदतमीजी की। बीजेपी पार्षदों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। वे इतने आहत हुए और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। वे हार्ट पेशेंट हैं इसलिए उनके शरीर पर विवाद का बुरा असर पड़ा है।

स्वाति चोपड़ा मध्यप्रदेश की खबरें नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा रोईं अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा Swati Chopra President Swati Chopra cried President Swati Chopra Neemuch Municipality President Swati Chopra Neemuch Municipality MP news
Advertisment
चैनल से जुड़ें