Advertisment

MP Congress News: दिग्विजय सिंह के करीबी कांग्रेस नेता अशोक जैन खर्चा को क्यों पीटा; पुलिस कर रही जांच

विदिशा। MP Congress News: दिग्विजयसिंह के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता अशोक जैन के साथ बेरहमी से हुई मारपीट का विडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले अशोक जैन खर्चा ने यह वीडिया खुद ही पुलिस के लिए दिया है।

author-image
Bansal News
MP Congress News: दिग्विजय सिंह के करीबी कांग्रेस नेता अशोक जैन खर्चा को क्यों पीटा; पुलिस कर रही जांच

विदिशा। MP Congress News: पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता अशोक जैन के साथ बेरहमी से हुई मारपीट का विडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले अशोक जैन खर्चा ने यह वीडिया खुद ही पुलिस के लिए दिया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-Chhatarpur Jansunwai suicide: जिला पंचायत में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

दरअसल, सोमवार के दिन कांग्रेस नेता अशोक जैन के लिए कुछ लोगों ने पहले तो कुर्सी के पटका फिर रस्सी से बांधाते हुए घसीटते हुए पीटा। विदिशा में हुई इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। हलांकि, अपने साथ हुई इस मारपीट का वीडियो आशोक जैन ने खुद ही देर शाम पुलिस को शिकायत करते हुए सौंपा।

मारपीट का वीडियो वायरल

बता दें कि 60 साल के आशोक जैन के लिए दिग्विजयसिंह का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनके साथ हुई इस मारपीट का वीडियो वायरल होने से विदिशा में चर्चाएं जारी हैं। लोग इस घटना के बारे में एक दूसरे से बात कर रहे हैं और जानकरी ले रहे हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- MP School Fee News: मध्य प्रदेश में स्कूल फीस पर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता अशोक जैन के साथ यह घटना विदिशा जिले के सिरोंज में घटी, जिसके बाद पूरी मारपीट का वीडियो लेकर वे थान पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कुछ लोगों के नाम लेते हुए उनपर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

publive-image

जमीनी विवाद से जुड़ी मारपीट की घटना

इधर, मामले में मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता के साथ हुई मारपीट की यह घटना जमीनी विवाद से जुड़ी हुई है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जिस वक्त अशोक जैन थाने पहुंचे उस वक्त उनके कपड़े फटे हुए थे। 4 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Laylatul Qadr 2023: ‘लैलतुल कद्र’ क्या है? जानिए क्या है इसकी 3 खास निशानियां और रमज़ान में महत्व

बता दें कि मारपीट के दौरान कांग्रेस नेता अशोक जैन खर्चा का कुर्ता फट गया था। जिसके बाद वे पुलिस से शिकायत करने के लिए इसी स्थिति में पहुंच गए और अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि रोहिलपुरा इलाके में यह मारपीट हुई है।

यह भी पढ़ें: Ileana DCruz Announce Pregnancy: इलियाना डिक्रूज क्यों कर रही ट्रेंड?

Advertisment
Congress Digvijay Singh vidisha news mp congress news MP Politics News Ashok Jain
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें