Advertisment

MP में तालिबानी सजा: धार में महिला को पीटने का वीडियो वायरल, तमाशा देखते रहे लोग, जानें क्या थी वजह

MP News: धार में महिला को पीटने का वीडियो वायरल, तमाशा देखते रहे लोग, जानें क्या थी वजह

author-image
BP Shrivastava
MP में तालिबानी सजा: धार में महिला को पीटने का वीडियो वायरल, तमाशा देखते रहे लोग, जानें क्या थी वजह

MP News: मध्यप्रदेश के धार में महिला को पीटने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला को कई लोग बेरहमी से पीट रहे हैं। महिला चींख रही है, चिल्ला रही है। लेकिन, कोई उसे बचाने आगे नहीं आया। अनेक लोग तमाशबीन यह सब देखते रहे हैं। इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और धार पुलिस के हाथ पांव फूले हुए (MP News) हैं।

Advertisment

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा

publive-image

वीडियो में दिख रहा है कि चार लोग महिला को पकड़े हैं और एक व्यक्ति उसकी लाठी से पिटाई कर रहा है।

वो एक के बाद एक कई बार उसे लाठी से मारता जा रहा है। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक वीडियो धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

Advertisment

सबसे बड़ी बात तो ये है कि महिला को पीटने वाले आरोपियों में गांव का सरपंच भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक उसने (पुलिस) नूर सिंह पिता जाम सिंह भूरिया नाम के इस सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी (MP News) है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा था।

Advertisment

जिसमें दिख रहा था कि अज्ञात आदमी एक महिला को पीट रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो देखा, मैंने और मेरी टीम ने घटनास्थल की तस्दीक की।

इसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यही महिला के साथ मारपीट कर रहा था।

अन्य आरोपियों की तलाशी के लिए टीम क्षेत्र में सर्च कर रही है। सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार (MP News) होंगे।

Advertisment

महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज

एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि महिला की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की (MP News) जाएगी।

इसलिए पीटा महिला को

जानकारी के मुताबिक (MP News) महिला की शादी हो चुकी हैं।

उसके बच्चे भी हैं। बावजूद वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। जब दोनों पक्षों में बातचीत हुई तो वह व्यक्ति महिला को फिर से गांव में छोड़कर चला गया।

महिला के लौटने पर गांव के सरपंच और उसके साथियों ने महिला के साथ तालिबान रवैया (जमकर मारपीट) अपनाया।

ये भी पढ़ेंकेंद्रीय मंत्री शिवराज ने MP को दी करोड़ों की सौगात: 8 जिलों के ग्रामीण इलाकों में 40 पक्की सड़कें बनेंगी

पुलिस ने चार आरोपियों को किया चिन्हित

टांडा पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

वीडियो में दिख रहे आरोपियों के अलावा भी जो लोग इस मामले में शामिल हैं, उन्हें पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को चिन्हित कर (MP News) लिया है। उन्हें जल्द दबोच लिया जाएगा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें