Advertisment

MP Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एमपी दौरा, 20 अगस्त को ग्वालियर में बीजेपी की बैठक

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा की तैयारी में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जुट गया है। केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश में बैठक की जा रही है।

author-image
Bansal news
MP Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एमपी दौरा, 20 अगस्त को ग्वालियर में बीजेपी की बैठक

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा की तैयारी में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जुट गया है। केंद्रीय नेतृत्व लगातार प्रदेश में बैठक की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 अगस्त को ग्वालियर में होगी।

Advertisment

बुधवार को कार्यसमिति की बैठक की तारीख तय हो गई है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यक्रम समिति में सांसद, विधायकों, जिलाध्यक्षों, प्रभारियों को भी बुलाया गया। इस बैठक में 1200 पदाधिकारियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

ग्वालियर-चंबल पर फोकस 

2018 के चुनाव में भाजपा को मालवा, महाकौशल और ग्वालियर-चंबल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इसके चलते भाजपा सत्ता में वापसी नहीं कर पाई थी। पिछले चुनाव में भाजपा को ग्वालियर-चंबल में 34 सीटों में सिर्फ 7 सीटें मिली थी।

Advertisment

वहीं, बसपा एक सीट पर जीती थी। बाकी 26 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। हालांकि सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा ने दोबारा सरकार बना ली।  जबकि 2013 में भाजपा को अंचल में 20 सीटों पर जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें:

Cabinet Meeting Decision: मोदी कैबिनेट की मीटिंग खत्म, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

ICC T20 Rankings: गिल करियर के सर्वश्रेष्ठ 25वें स्थान पर, जायसवाल और कुलदीप भी आगे बढ़े

Advertisment

CM Kejriwal MP Visit: मप्र आएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, इस क्षेत्र में कर सकते हैं दौरा

Chanakya Niti: अगर आपके पास भी है ये 3 चीज़ों का सुख तो, धरती होगी स्वर्ग समान

MP news Mp election MP election 2023 amit shah visit gwalior
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें