Advertisment

MP News: लोकसभा चुनाव में महिला वोटर को साधने संपर्क अभियान चलाएंगी महिला मोर्चा कार्यकर्ता, बैठक में बनी ये रणनीति

MP News: लोकसभा चुनाव में महिला वोटर को साधने संपर्क अभियान चलाएंगी महिला मोर्चा कार्यकर्ता, बैठक में बनी ये रणनीति

author-image
Bansal news
MP News: लोकसभा चुनाव में महिला वोटर को साधने संपर्क अभियान चलाएंगी महिला मोर्चा कार्यकर्ता, बैठक में बनी ये रणनीति

   हाइलाइट

  • प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा
  • प्रदेश में महिला वोटरों को साधने के लिए संपर्क अभियान शुरू होगा
  • केंद्र और राज्‍य सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार-प्रसार
  • घर-घर संपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई
Advertisment

भोपाल। MP News: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने महिला मोर्चा को भी एमपी में सक्रिय कर दिया है।

(MP News) एमपी में लोकसभा की सभी सीटों पर विजय हासिल करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा भी अपनी भूमिका निभाने मैदान पर सक्रिय हो गया है।

शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में महिला स्‍व सहायता समूहों की बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सहभागिता की और मार्गदर्शन दिया।

Advertisment

   महिला वोटर पर बीजेपी का फोकस

(MP News) एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 में महिला वोटरों ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। बीजेपी की (MP News) एमपी में 163 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करने में सबसे बड़ी भूमिका महिलाओं ने ही निभाई है।

महिला वोटरों को साधने के लिए (MP News) एमपी में बीजेपी ने संगठन स्‍तर पर महिला मोर्चा को सक्रिय कर दिया गया है।

महिला मोर्चा संगठन केंद्र सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं, जिनमें उज्‍जवला योजना प्रमुख है।

Advertisment

इसी तरह (MP News) एमपी में लाड़ली बहना योजना समेत अन्‍य योजना के प्रचार प्रसार के लिए मोर्चा ने शहर व गांवों में मोर्चा संभाल लिया है।

संबंधित खबर:Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

   महिला मोर्चा को दिया टारगेट

(MP News) एमपी में बीजेपी का खास फोकस लोकसभा चुनाव में महिला वोटर पर है। प्रदेश स्‍तरीय बैठक में भी इसी को लेकर विस्‍तार से चर्चा की गई।

Advertisment

बैठक में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को महिला वोटर्स पर मजबूत पैठ बनाने के लिए टिप्‍स भी दिए गए। बैठक में चर्चा भी की गई कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता को लक्ष्‍य दिया जाएगा,

उसके अनुरूप वे घर-घर जाएंगी और महिलाओं को केंद्र और (MP News) राज्‍य सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर उनका प्रचार-प्रसार करेंगी।

संबंधित खबर:Ujjain News: उज्जैन में बीजेपी नेता और पत्नी का मर्डर, घर अस्त-व्यस्त और CCTV कैमरे भी किए डैमेज

   आगामी कार्ययोजना पर की चर्चा

(MP News) प्रदेश स्‍तरीय महिला मोर्चा की बैठक में पूरी चर्चा प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह और एनडीओ को लेकर हुई। इन समूहों से संपर्क अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई।

साथ ही महिला मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।

इस मौके पर (MP News) प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, लता वानखेड़े,

भोपाल महापौर मालती राय एवं सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी उपस्थित रहीं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें