Advertisment

MP News: BJP विधायक की बहन से SI पति ने दहेज में मांगी SUV कार, ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप; जान से मारने की दी धमकी

MP News: एसआई नितिन पांडे पर उनकी पत्नी प्राची पांडे ने मारपीट दहेज प्रताड़ना को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। वह SUV कार की डिमांड कर रहा था।

author-image
aman sharma
MP News

MP News SI Nitin Pandey wife Prachi Pandey lodged An FIR for assault and dowry harassment Case Hindi News

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर के मदन महल थाने में एक एसआई के खिलाफ दहेज और प्रताड़ना का मामला (MP News) दर्ज करवाया गया है। सब इंस्पेक्टर पति, रिटायर्ड टीआई ससुर, सास और देवर के खिलाफ भी एसआई की पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मामला केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में एसयूवी कार की डिमांड की है। नहीं देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर बहू को घर से बाहर निकाल दिया। मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी एसआई छुट्टी पर चला गया है। उसन फेसबूक अकाउंट से भी अपनी फोटोज को डिलीट कर दिया है।

Advertisment
भाजपा विधायक की भांजी है शिकायतकर्ता

हैरानी की बात यह है कि 28 वर्षींय शिकायतकर्ता प्राची पांडे (MP News) बहोरीबंद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रणय पांडे की फुफेरी बहन और पूर्व विधायक प्रभात पांडे की भांजी है। रविवार रात करीब 10:30 बजे प्राची पांडे महिला थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है। मेरी शादी साल 2016 में जबलपुर के अधारताल इलाके में रहने वाले 35 वर्षींय नितिन पांडे से हुई है।

शादी का पूरा खर्च मामा पूर्व विधायक प्रभात पांडे ने ही उठाया था। नितिन फिलहाल जबलपुर (MP News) में बस स्टैंड चौकी प्रभारी है। ससुर नंदकिशोर पांडे रिटायर्ड टीआई हैं। देवर सुमित एक निजी कंपनी में कार्य करता है। सास सीमा पांडे हाउस वाइफ हैं।

एक साल से मायके में रह रही हूं

शिकायतकर्ता प्राची पांडे ने पुलिस को बताया कि शादी के दौरान मामा ने सोने और चांदी के जेवर समेत कई सामान दिए थे। ससुराल सिहोरा में करीब 3 महीने बिताने के बाद ही वह और दहेज की मांग करने लगे। मगर मना करने पर वह मारपीट करने लगे। धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो जान से मार देंगे। मेरे परिजन अब तक लाखों रुपए ससुराल वालों को दे चुके हैं। अब वह लोग लग्जरी कार की डिमांड कर रहे हैं। एसयूवी नहीं देने पर 2023 में नितिन पांडे मायके छोड़कर चला गया। तब से मामा के यहीं पर रह रही हूं।

Advertisment
देवर की शादी में पहुंची, लेकिन भगा दिया गया

प्राची पांडे ने आगे बताया कि 2023 के अंत में नितिन ने जिला कोर्ट में मामला दायर किया कि पत्नी प्राची उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसपर प्राची ने कोर्ट को बताया कि वह साथ रहना चाहती है, लेकिन उसे परेशान किया जा रहा है। नितिन ने 23 मार्च 2024 को अदालत से प्रकरण वापस ले लिया था। देवर सुमित की 2023 में शादी हुई थी।

प्राची उसमें शामिल होंने पहुंची, लेकिन सभी मेहमानों के सामने बेइज्जत करके ससुराल वालों ने उसे भगा दिया। महिला थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि प्राची पांडे ने अपने पति, सा, ससुर और देवर पर दहेज में लग्जरी कार मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पहले भी विवाद में रहे हैं नितिन पांडे

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब नितिन पांडे पांडे विवादों में आए हैं। इससे पहले वह दौर चौकी प्रभारी रहते हुए भी विवादों में आ चुके हैं। नितिन पांडे पर अवैध गतिविधियों और अपराधियों को संरक्षण देने जैसे कई आरोप लगे थे। इसके बाद उन्होंने वहां से लाइन हाजिर करने की बात कही गई थी, लेकिन राजनीतिक रसूख के कारण उन्हें गौर चौकी से हटाकर बस स्टैंड चौकी प्रभारी बना दिया गया।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Amit Shah On Ladakh: केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, लद्दाख में बनेंगे पांच नए जिले; शाह ने कहा- सबको मिलेगा फायदा

ये भी पढ़ें- Champai Soren: चंपई सोरेन फिर लौंटे दिल्ली, सियासी गलियारे में अटकलें तेज; BJP के शीर्ष नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

hindi news MP news SI Nitin Pandey Prachi Pandey FIR for assault FIR for dowry harassment SI Nitin Pandey wife Prachi Pandey Prachi Pandey lodged An FIR for assault and dowry harassment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें