Advertisment

MP राज्य प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन: इन अफसरों को अवार्ड होगा IAS और IPS पद, UPSC को भेजा प्रस्ताव

MP News:  मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (MP State  Police Service) के 4 अधिकारियों को इस वर्ष आईपीएस संवर्ग (IPS Award) में पदोन्नति मिलेगी।

author-image
Rohit Sahu
MP राज्य प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन: इन अफसरों को अवार्ड होगा IAS और IPS पद, UPSC को भेजा प्रस्ताव

MP News:  मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (MP State  Police Service) के 4 अधिकारियों को इस वर्ष आईपीएस संवर्ग (IPS Award) में पदोन्नति मिलेगी। इसके लिए गृह विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को प्रस्ताव भेजा है। 12 अधिकारियों के नाम पदोन्नति के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा, 8 राज्य प्रशासनिक सेवा (MPPSC) के अधिकारियों को आईएएस अवार्ड (IAS Award) मिलेगा। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा।

Advertisment
4 अफसरों को IPS पद मिलेगा

साल 2024 के लिए राज्य पुलिस सेवा (MPSPS) से आईपीएस संवर्ग (IPS) में नियुक्ति के लिए चार पद उपलब्ध हैं। इसके लिए 1995 और 1997 बैच के अधिकारियों के नाम भेजे गृह विभाग ने UPSC (संघ लोकसेवा आयोग) के पास भेजे हैं। पदोन्नति (MP Police Officers Promotion) होने वाले एक पद के लिए तीन अधिकारियों के नाम के हिसाब से 4 पदों के लिए कुल 12 अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं। वरिष्ठता और सेवा अभिलेख के आधार पर 1995 बैच के अफसर प्रकाश परिहार, 1997 बैच के दिलीप सोनी, अवधेश बागरी और राजेंद्र वर्मा को आईपीएस अवार्ड हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Raipur CG News: रायपुर में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, नहाते समय गहरे पानी में चले गए थे दोनों बच्चे
IAS पद के लिए भी जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव

IAS पद के लिए आठ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा। इसके लिए संभागायुक्तों से रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अब इसपर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव विचार करेंगे, उनके अनुमोदन से प्रस्ताव संघ लोकसेवा आयोग को भेजा जाएगा। इनमें 2006 और 2007 बैच के अधिकारियों के नाम रखे गए हैं। सीएम द्वारा नामों को लोकसेवा आयोग को भेजकर विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक करने तिथि निर्धारित करने का अनुरोध किया जाएगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें: ASP के सामने दंडवत हुए BJP विधायक: मांगने लगे रहम की भीख, बोले एएसपी साहब मुझे मरवा दीजिए

MP news mp police MP State Police Service IPS
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें