/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/mp-news-143.jpg)
MP News: एमपी में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। राज्य शासन ने 13 IPS अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 13 अधिकारियों को प्रमोट कर पुलिस महानिरीक्षक (Inspector General) बनाने के आदेश जारी किये हैं। हालांकि इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग के आदेश अभी जारी नहीं किए हैं।
अधिकारियों के नाम
इस लिस्ट में अनिल सिंह कुशवाह, आरआरएस परिहार, आरके हिंगणकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविंद कुमार सक्सेना, रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, चैत्रा एन, विनीत खन्ना, हिमानी खन्ना, मिथिलेश शुक्ला और अनुराग शर्मा का नाम है। रुचिवर्धन मिश्र को पुलिस महानिरीक्षक (Inspector General) प्रशासन पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।
उप पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, अपर परिवहन आयुक्त और उप पुलिस महानिरीक्षक स्तर के इन अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक बनाया है।
सरकार ने इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के ही अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक पोस्ट पर प्रमोट किया है। इसमें सहायक पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संचालक जनसंपर्क, सेनानी, पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपायुक्त शामिल हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot-2023-12-29-174006-368x559.png)
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot-2023-12-29-174200-367x559.jpg)
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot-2023-12-29-174330-659x559.png)
ये भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें