/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/mohan-yadav-2-ssal.webp)
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के दिसंबर में दो साल पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर मोहन सरकार की दो साल की उपलब्धियां जनता के बीच जाकर बताई जाएंगी। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को सुशासन दिवस को भव्यता से मनाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर अटलजी की जयंती मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने विभागों से दो साल की उपलब्धियों की जानकारी मांगी है। विभागवार जानकारी संकलित कर बुकलेट तैयार की जाएगी। डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब से अब तक विभिन्न नवाचार कर विकसित प्रदेश बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। मोहन सरकार का जोर सुशासन पर होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें