Advertisment

MP News: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, इस विधायक ने दिया इस्तीफा, 2 सितंबर को थामेंगे कांग्रेस का हाथ

MP News:जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, नेताओं की दल-बदली जारी है। शिवपुरी के कोलारस विधायक ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP News: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, इस विधायक ने दिया इस्तीफा, 2 सितंबर को थामेंगे कांग्रेस का हाथ

शिवपुरी। MP Shivpuri News: मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे नेताओं की दल-बदली जारी है। ताजा खबर के अनुसार शिवपुरी के कोलारस विधायक ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें वीरेंद्र रघुवंशी कोलारस से विधायक हैं। 2014 में वीरेंद्र रघुवंशी कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे।

Advertisment

टिकट न मिलने से नाराज हैं विधायक

जानकारी के अनुसार कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी कांग्रेस से ​वीजेपी (BJP) में शामिल हुए थे, लेकिन इस बार फिर वे पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हैं। जिसके बाद अब एक बार फिर उनके कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। खबरों के अनुसार 2 सितंबर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि शिवपुरी से इन्हें कांग्रेस से टिकट​ मिल सकता है।

2 सितंबर को सुबह 11 बजें थामेंगे कांग्रेस का हाथ

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र रघुवंशी 2 सितंबर यानि शनिवार को सुबह 11 बजे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ और जयवर्धन सिंह उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे।

ये भी होंगे कांग्रेस में शामिल

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य प्रभु दलाय खटीक और अनीता खटीक कांग्रेस भी शामिल में होंगे। प्रभु दयाल ने जिला पंचायत के चुनाव में मौजूदा जतारा बीजेपी विधायक के बेटे को चुनाव हराया था। ये पिछले चुनाव में अनिता प्रभु दयाल समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ी थीं। 2018 विधानसभा में अनिता प्रभुदयाल को 21 हजार वोट मिले थे।

Advertisment

गुड्डू राजा बुंदेला लेंगे कांग्रेस की सदस्यता

जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड के गुड्डू राजा बुंदेला भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। ये बसपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामेंगे।

MP News, MP Election 2023,  this MLA resigns form BJP, will join hands with Congress on September 2, news in hindi, mp breaking news, mp hindi news, bansal news, Virendra Raghuvanshi

will join hands with Congress on September 2 Virendra Raghuvanshi this MLA resigns form BJP news in hindi MP news mp hindi news MP election 2023 MP Breaking News Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें