Advertisment

MP News : MP के मंडला का जवान, त्रिपुरा में शहीद, आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम ने जताया शोक

MP News : मध्यप्रदेश के मंडला का जवान, त्रिपुरा में शहीद, आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम ने जताया शोक mp-news-martyr-of-mandla-lal-in-tripura-the-wife-said-crying-proud-of-her-pds

author-image
Bansal News
MP News : MP के मंडला का जवान, त्रिपुरा में शहीद, आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम ने जताया शोक

मंडला। देश में सेवा में मध्यप्रदेश का एक और जवान शहीद हो गया है। मंडला निवासी गिरजेश कुमार उद्दे ने उग्रवादियों से लड़ते हुए अपने जान देश के नाम कर दी। गिरजेश की शहीद होने की खबर सुनने के बाद परिवार में शोक का माहौल हैं। गिरजेश बीएसएफ की 145 वीं बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल थे। भारत.बांग्लादेश सीमा पर उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं।

Advertisment

मंडला के रहने वाले थे गिरजेश -
जवान गिरिजेश कुमार उद्दे मध्यप्रदेश के मंडला में रहने वाले थे। भारत बांग्लादेश सीमा पर उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। शहीद गिरजेश का आज उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के जवान के रूप में उत्तर त्रिपुरा के कंचनपुर में तैनात थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एनएलएफबी यानी नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के संदिग्ध उग्रवादियों ने अचानक सैनिकों पर हमला बोल दिया। जिसमें गिरीश को 4 गोलियां लगी थी।

5 दिन पहले परिवार से हुई थी बात -
गिरजेश ने 5 दिन पहले ही बॉर्डर की स्थिति बताते हुए अपने परिवार वालों से बात करके कहा था यहां पर स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि पहले देश की सेवा करूंगा फिर शान से बेटी की शादी करूंगा।  शहीद गिरजेश ग्राम मंडल के निवासी थे। वे बीएसएफ की 145 वीं बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल थे। शुक्रवार को बीएसएफ की टीम कंचनपुर अनुमंडल की सीमा- II चौकी इलाके में अपने अभियान पर थी। जिसमें गिरजेश भी शामिल थे। पर इस दौरान हथियारों से लैस उग्रवादियों ने बांग्लादेश द्वारा रंगमती पर्वतीय जिले के जुहू इलाके में किए गए अचानक से की जवाबी फायरिंग जवान गिरजेश को 4 गोलियां लगी। जिसके बाद उन्हें अस्तपताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सीएम ने जताया शोक
जवान के शहीद होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि त्रिपुरा में शुक्रवार को उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में हमारे मंडला जिले के लाल, बीएसएफ जवान श्री गिरजेश कुमार उद्दे जी अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गये। ईश्वर से यही प्रार्थना कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें।

Advertisment

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1561048015195975682

आज होगा अंतिम संस्कार -
शहीद गिरजेश का शव रविवार यानि आज सुबह मंडला पहुंचेगा। जहां पर पूरे राजकीय सम्मान से इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के साथ हुई अंतिम बातचीत में उन्होंने कहा था पहले देश की सेवा करूंगा फिर शान से बेटी की शादी करूंगा। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर पर तनाव वाली स्थिति के बारे में भी बताया था। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे परिवार के साथ ही गांव में शोक का माहौल है। वीर हुतात्मा श्री गिरजेश कुमार उद्दे जी के शौर्य, साहस और वीरता को प्रणाम करता हूं। वह केवल एक परिवार के बेटे नहीं हैं, संपूर्ण प्रदेश व देश के बेटे हैं। उनके परिवार के साथ पूरा प्रदेश और देश खड़ा है। आपके बलिदान को कभी भुलाया न जा सकेगा। मंडला जिले के ग्राम पंचायत चारगांव माल, जनपद बीजाडांडी निवासी बीएसएफ 145 वीं बटालियन के सिपाही श्री गिरिजेश कुमार उड्डे के त्रिपुरा में शहीद होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद श्री उड्डे की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें