Advertisment

MP NEWS: अनूपपुर में दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

MP NEWS: अनूपपुर में दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौतMP NEWS: Lightning fell on two youths in Anuppur, death

author-image
Bansal News
MP NEWS: अनूपपुर में दो युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर से दिलदेहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को पेड़ के नीचे खड़े दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर हुई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान खेमकरण सिंह गौड़ और रूप सिंह के रूप में की गई है। ये दोनों मजदूर थे और ईंट-भट्टे पर काम करते थे। अहिरवार ने बताया कि जब इन पर आकाशीय बिजली गिरी, उस वक्त ये दोनों ईंट के भट्टे के पास एक पेड़ के नीचे खड़े थे।

Advertisment

दोनों की मौत
जानकारी के मुताबिक दोनों युवक ईट भट्टा पर काम कर रहे थे इस दौरान अचानाक बारिश होने लगी। वहीं दोनों बारिश से बचने के लिए पास में लगे महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बारिश और तूफान के साथ आकाशीय बिजला गिरने से दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज weather Two youths killed in Anuppur due to lightning Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya lighting Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Breaking News big breaking Anuppur 2 PEOPLE Died anuppur
Advertisment
चैनल से जुड़ें