Advertisment

भोपाल सहकारिता के जॉइंट रजिस्ट्रार विनोद सिंह रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार: इस काम के लिए मांग रहे थे 5 लाख रुपये

Joint Registrar Vinod Singh: भोपाल सहकारिता के जॉइंट रजिस्ट्रार विनोद सिंह रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, इस काम के लिए मांग रहे थे 2 लाख रुपये

author-image
Rohit Sahu
vinod singh

Joint Registrar Vinod Singh Bribe: मध्य प्रदेश सहकारिता के जॉइंट रजिस्ट्रार विनोद सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बता दें विनोद सिंह जल्द ही रिटायर होने वाले थे। इसके पहले घूसखोरी के मामले में पकड़े गए हैं। भोपाल लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने सहकारिता विभाग के ज्वाइंट रजिस्टार विनोद सिंह को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विनोद सिंह संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाओं के पद पर भोपाल में पदस्थ हैं।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1840761767644791049

कई बार मिली अनियमितताओं की शिकायत

लोकायुक्त पुलिस (Lokayukt Bhopal) के सूत्रों के मुताबिक ज्वाइंट रजिस्ट्रार विनोद सिंह ने विशाल सागर गृह निर्माण समिति मर्यादित के पदाधिकारी विनोद शर्मा के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत में जांच की थी। उक्त शिकायत और जांच का निराकरण करने के बदले आरोपी ज्वाइंट रजिस्टार ने 5 लाख ₹ की रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस की भोपाल टीम ने विनोद सिंह को सोमवार 30 सितंबर की शाम को 2 लख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस के संजय शुक्ला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

ट्रैप की यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस के उपपुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में उपपुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह निरीक्षक जीएस मर्सकोले उमा कुशवाहा एवं प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल बृज बिहारी पटेल और आरक्षक अवध बाथवी की टीम ने की है।

आरोपी ने कुछ दिन पहले तय की है बेटी की शादी, दामाद IAS

आरोपी रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह मूलत: उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी की शादी तय की है। उनके होने वाले दामाद IPS हैं।

Advertisment
MP news Vindo singh Joint Registrar Joint Registrar Vinod Singh takes bribe
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें