Advertisment

MP NEWS: जेल की मिट्टी से बनाई जाएगी गोडसे की प्रतिमा, अंबाला से लाई गई है मिट्टी

MP NEWS: जेल की मिट्टी से बनाई जाएगी गोडसे की प्रतिमा, अंबाला से लाई गई है मिट्टीMP NEWS: Godse's statue will be made from the soil of the jail, the soil has been brought from Ambala

author-image
Bansal News
MP NEWS: जेल की मिट्टी से बनाई जाएगी गोडसे की प्रतिमा, अंबाला से लाई गई है मिट्टी

ग्वालियर। हिंदू महासभा ने कहा है कि वह हरियाणा की अंबाला सेंट्रल जेल से लाई गई मिट्टी से नाथूराम गोडसे की प्रतिमा बनाएगी। दक्षिणपंथी संगठन ने यह टिप्पणी सोमवार को की। महासभा के कार्यकर्ता पिछले हफ्ते अंबाला की जेल से मिट्टी लाए थे जहां गोडसे और नारायण आप्टे को महात्मा गांधी की हत्या के अपराध में 15 नवंबर 1949 को फांसी दी गई थी।हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा कि इस मिट्टी से गोडसे और आप्टे की प्रतिमा बना कर उन्हें ग्वालियर में महासभा के कार्यालय में स्थापित किया जाएगा।

Advertisment

प्रतिमाएं स्थापित की
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि महासभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश) के ‘बलिदान धाम’ में गोडसे और आप्टे की प्रतिमाएं स्थापित कीं। उन्होंने कहा,‘‘ हम हर राज्य में इस तरह के बलिदान धाम का निर्माण करेंगे।’’उन्होंने कहा कि ग्वालियर जिला प्रशासन ने यहां महासभा के कार्यालय में स्थापित गोडसे की प्रतिमा को 2017 में जब्त कर लिया था जिसे अब तक नहीं लौटाया गया। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 1947 में देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी, जिसके कारण बड़े पैमाने पर लोगों की हत्या हुई। इस बीच,ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सोमवार को यहां हिंदू महासभा का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ। अब तक यहां कोई प्रतिमा नहीं लगाई गई है और संगठन की गतिविधियों पर पुलिस नजर रखे हुए है।

मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें