Advertisment

MP News: चुनाव आयोग लेगा SDM-तहसीलदार की परीक्षा, दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ी

MP News: चुनाव आयोग लेगा SDM-तहसीलदार की परीक्षा, दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ी। कमलनाथ अपने निवास पर महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Elections 2023: ग्वालियर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018 और 2020

भोपाल। MP News: एमपी में चुनाव को लेकर बड़ी खबर है जहां पहली बार दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ाई गई है। तो वहीं चुनाव से ही संबंधित दूसरी खबर ये है कि अब चुनाव आयोग एसडीएम और तहसीलदार की परीक्षा लेगा। इसके अलावा आज कमलनाथ अपने निवास पर महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे।

Advertisment

दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ी

एमपी (MP News) में विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) को कुछ ही समय बचा है। ऐसे में पहली बार दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ाई गई है। आपको बता दें मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर आयोग द्वारा ये फैसला लिया गया है। जिसके अनुसार अब दावे आपत्तियों की तारीख को 31 अगस्त से बढ़ाकर 11 सितंबर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मतदाता सूची में संशोधन के लिए अभी तक 38 लाख आवेदन आ गए हैं।

महिलाओं को साधने में जुटी कांग्रेस

चुनाव के पहले सभी पार्टियां महिलाओं को लेकर ज्यादा फोकस कर रही हैं। यही कारण है कि आज कमलनाथ अपने निवास पर महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे। जिसमें प्रदेशभर से महिलाएं आकर कमलनाथ को राखी बंधेगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

चुनाव में अफसरों को देना होगा एग्जाम

प्रदेश में चुनाव को लेकर दूसरी बड़ी खबर है कि अब चुनाव आयोग चुनाव से पहले अफसरों के एग्जाम लेगा। जिसमें SDM-तहसीलदार को ये परीक्षा देनी होगी। इसमें 500 से अधिक रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी शामिल होंगे। 15 सितंबर को ये सर्टिफिकेशन एग्जाम लिया जाएगा।

Advertisment

mp election 2023, mp news in hindi, mp breaking news, mp congress, mp bjp, mp state election commission 

MP Breaking News mp news in hindi mp bjp mp congress MP State Election Commission MP election 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें