Advertisment

MP News: लोकसभा सांसद पर दर्ज हुआ दहेज़ प्रताड़ना का मामला,बहू ने लगाए यह गंभीर आरोप

author-image
Bansal News
MP News: लोकसभा सांसद पर दर्ज हुआ दहेज़ प्रताड़ना का मामला,बहू ने लगाए यह गंभीर आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने ओडिशा के कटक से लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ उनकी बहू की शिकायत पर दहेज मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने अपना नाम जाहिर न करने के अनुरोध पर बृहस्पतिवार को बताया कि भोपाल के महादेव परिसर में रहने वाली शिकायतकर्ता साक्षी की शादी ओडिशा के बीजू जनता दल के सांसद के बेटे लोकरंजन (38) से दिसंबर 2016 को दिल्ली में हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मंगलवार को महिला थाने में दर्ज की गई शिकायत में साक्षी ने कहा है कि उसके परिवार ने उसकी शादी पर काफी पैसा खर्च किया था और अब उसे दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सांसद, उनकी पत्नी महाश्वेता और बेटे लोकरंजन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (विवाहित स्त्री को आपराधिक आशय से फुसलाकर ले जाना या निरुद्ध रखना) धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 34 (आपराधिक साजिश) तथा दहेज रोकथाम अधिनियम की धारा 3/4 ( दहेज लेने और देने या दहेज लेने और देने के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने शिकायत के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

 

Advertisment
मध्य प्रदेश पुलिस मध्य प्रदेश बीजू जनता दल बीजद Madhya Pradesh police madhya pradesh Dowry Harassment BJD MP Bhartruhari Mahtab BJD Biju Janata Dal
Advertisment
चैनल से जुड़ें