Advertisment

यहां शहर की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक कर रहे "मगरमच्छ"!, अजगर ने बकरे को जिंदा निगला

crocodile python: सुबह जैसे ही लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले उन्हें मरमच्छ दिखाई दिया। दूसरी ओर एक 20 फीट का अजगर जिंदा बकरे के लिए ही निगल..

author-image
Bansal News
यहां शहर की सड़कों पर मॉर्निंग वॉक कर रहे

crocodile python: जोरदार बारिश का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में जमीन के अंदर रहने वाले जीव-जंतु बाहर निकल रहे हैं। सांप-बिच्छू के साथ ही पानी से मगरमच्छ भी बाहर निकल आए हैं। सुबह जैसे ही लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले उन्हें मरमच्छ की चहलकदमी दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर एक 20 फीट का अजगर जिंदा बकरे के लिए ही निगल गया। यह दोनों खबरें मध्य प्रदेश के शिवपुरी और सतना जिले के रामनगर की हैं।

Advertisment

शिवपुरी: रिहायशी इलाके में पहुंच रहे मगरमच्छ

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बारिश के मौसम में मगरों का रिहायशी इलाकों में पहुंचने का सिलसिला कोई नया नहीं है। यहां बारिश के मौसम में मगरों को आए दिन शहरों की सड़कों पर विचरण करते देखा जा सकता है। बुधवार से लेकर गुरुवार तक यहां करीब 6 मगरमच्छ के लिए सड़क और सड़क के किनारे विचरण करते देखा गया है।

सात फीट लम्बा मगरमच्छ

यहां सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के होश तब उड़ गए जब उन्होंने सड़क पर और सड़क के किनारे मगरमच्छ देखे। शहर के बीच बने भुजरिया तालाब से सात फीट लम्बा मगरमच्छ निकलकर सड़क पर आ गया। फिजीकल कालेज रोड थाने पर देखे गए इस मगरमच्छ की जानकारी लोगों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और मढीखेडा डेम में छोड़ा दिया।

चांदपाठा झील में हैं मगरमच्छ

स्थानीय लोगों के मुताबिक शिवपुरी जिले में माधव नेशनल पार्क में चांदपाठा झील में मगरमच्छों की संख्या काफी अधिक है, जिससे बारिश के मौसम में यह मगरमच्छ रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। जब रिहायशी इलाके में मगरमच्छ को लोगों ने देखा तो वह डर गए और पुलिस व वन विभाग की टीम को जानकारी दी।

Advertisment

शिवपुरी में कहां-कहां दिखे मगरमच्छ

शिवपुरी में बुधवार और गुरुवार को दो दिनों में फतेहपुर क्षेत्र में दुबे नर्सरी, कटमई स्थित मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पास, फिजिकल कॉलेज के पास, बाणगंगा फिल्टर प्लांट के पास, स्टेडियम की शूटिंग रेंज हॉल के पास, मनियर बस्ती में नरेश ओझा के मकान के पास मरमच्छ देखे गए। इनमें से स्टेडियम की शूटिंग रेंज हॉल के पास दिखा मगरमच्छ रेस्क्यू करने के पहले ही गायब हो गया। बाकी मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

रामनगरः अजगर ने बकरे को जिंदा निगला

मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामनगर थाना के खारा गांव में एक 20 फीट लंबा अजगर सांप देखा गया। जैसे ही लोगों की यह जानकारी लगी तो दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। लेकिन इससे परले ही अजगर ने एक बकरे को जिंदा निगलकर उसकी जान ले ली।

वन विभाग को विशालकाय अजगर होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के मुताबिक टीम अजगर का रेस्क्यू नहीं कर पाई थी। खारा गांव के जंगल में इतना बड़ा अजगर होने के कारण ग्रामीण दहशत में हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

CM Yogi Prayagraj Visit: अतिक का जिस जमीन पर था कब्जा, योगी ने वहां गरीबों को बना दिया फ्लैट का मालिक

Chandrayaan-3 : जल्द ही ISRO लॉन्च करेगा अपना अगला मून मिशन चंद्रयान-3

पार्टनर के साथ यहां जाकर मानसून को बनाएं स्पेशल, ट्रिप में शामिल करें यह 5 डेस्टिनेशन

Free Rice Scheme: कर्नाटक में कल से शुरू होगी मुफ्त चावल योजना, लाभार्थियों के खाते में भेजेगें इतने पैसे

Advertisment

IRCTC Tour Package: रामभक्तों को आइआरसीटीसी कराएगा तीर्थ यात्रा, जानें कितना है किराया

MP news python crocodile
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें