Advertisment

MP News : कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी : सीएम शिवराज

MP News : कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी: सीएम शिवराज mp-news-congress-is-countrys-problem-and-congresss-problem-is-rahul-gandhi-cm-shivraj-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP News : कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी : सीएम शिवराज

भोपाल। MP News  शुक्रवार को राहुल गांधी की सदस्या रद्द होने के मामले में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होने लगा है। कहीं बीजेपी और कांग्रेस पार्टियों में झड़प हुई तो कहीं कांग्रेसियों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यानि 25 मार्च को मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा समर्थकों द्वारा मुंह पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पर पलटवार करते हुए सीएम शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या हैं राहुल गांधी।

Advertisment

क्या कहना है सीएम का - MP News 

  • राहुल गांधी जी आपने अपने मुंह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया जब आप अपने मुंह से मोदी जीए मोदी जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।
  • जिस ढंग से आपने जाति का अपमान कियाए ओबीसी का अपमान कियाए आपको किसने हक दिया ओबीसी को अपमानित करने का!
  • क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है। क्या केवल पिछड़े वर्ग के होने के कारण किसी का भी अपमान किया जाएगा।
  • आप अपने आप को राजा- महाराजा से कम नहीं समझते हैं। यह ताला आपके मुंह पर उस समय लगना था। जब आपने न्यायपालिका का अपमान किया।
  • आप क्या.क्या बोलते हैं। आश्चर्य होता है। आपने कहा दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। आपने संसद का अपमान किया।
  • आपने संसद सदस्य रहते हुए। संसद में कुछ कहकर जिस ढंग से आंख मारी थीए वह MP News  पूरे हिंदुस्तान ने देखी थी।
  • क्या यह सासंद की गरिमा है। पूरे देश ने देखा है आप विवादित बयान पहले भी देते रहे हैं।
  • पंजाब के युवाओं का, यूपी के युवाओं का आपने मजाक उड़ाया है।
  • मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आप ने सवाल उठाए, सेना पर भी आप ने सवाल उठाए।
  • जब आपके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी हुआ करते थे एक ऑर्डिनेंस किस ढंग से फाड़कर उनका अपमान किया था।
  • यह ताला उस वक्त राहुल जी आपके और कांग्रेसियों के मुंह पर क्यों नहीं लगा। आज ताला लगाने की नौटंकी कर रहे हो।
  • सही बात यह है कांग्रेस आज देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या है राहुल गांधी।

[video width="1272" height="740" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Video-2023-03-25-at-1.22.46-PM.mp4"][/video]

MP Breaking News MP news mp congress news cm shivraj news MP BJP News today mp news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें