Advertisment

MP News: सीएम शिवराज सिंह ने की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा, दिए यह अहम निर्देश

author-image
Bansal News
MP News: सीएम शिवराज सिंह ने की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा, दिए यह अहम निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को सुबह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आई बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम शिवराज ने कहा कि राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जा रहा है। बिजली व्यवस्था की स्थापना, खाद्य सामग्री की आपूर्ति, अधोसंरचना को पुन: स्थापित करने, क्षतिग्रस्त फसलों व गिर गये घरों के सर्वे के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाएगा। प्रदेश के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत, पुनर्वास, पुनर्निर्माण, पुनर्स्थापना ही शासन की नीति है। प्रभावितों के साथ प्रदेश सरकार पूरी ताकत के साथ खड़ी है और इस चुनौती से बाहर निकालने के लिए सतत प्रयत्नशील है।

Advertisment

इस बैठक में सीएस, पीएस मुख्यमंत्री, पीएस गृह सहित संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रद्युमन सिंह तोमर भी मौजूद रहे। इस बैठक में श्योपुर, दतिया, मुरैना, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर और विदिशा जिलों का प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। बता दें कि बीते दिनों प्रदेश में भीषण बारिश के कारण बाढ़ आई थी। इस बाढ़ ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई थी। अब बारिश का कहर थम गया है। वहीं राहत कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me baithak mp me badh MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mo me flood Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP flood in mp flood area mp cm shivraj singh baithak mp flood CM Shivraj Singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें