Advertisment

सीएम शिवराज: प्रदेश में अपराधियों पर चलता रहेगा बुलडोजर, जब CM नहीं था तब भी बेटियों की शादी करवाता था

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज NDTV ने अपने रीजनल चैनल को लॉन्च कर दिया है। कार्यकारी निदेशक संजय पुगलिया ने इसे लॉन्च किया है।

author-image
Bansal news
सीएम शिवराज: प्रदेश में अपराधियों पर चलता रहेगा बुलडोजर, जब CM नहीं था तब भी बेटियों की शादी करवाता था

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए शुरू हुए एक नए समाचार चैनल के उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर कहा कि प्रदेश में अपराधियों पर बुलडोजर चलता रहेगा।

Advertisment

उन्होंने यह बात प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को NDTV के रीजनल चैनल NDTV-MPCG के लॉन्च अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने साक्षात्कार में कहीं।

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए कहा कि मैं बेटियों के लिए आज से काम नहीं कर रहा हूँ। जब मैं CM नहीं था तब भी बेटियों की शादी करवाता था। उन्होंने कहा कि जब मैं CM बना तो तय किया मध्यप्रदेश की धरती पर जो भी बेटी पैदा होगी वो लखपति होगी।

बुलडोजर आगे भी चलता रहेगा

कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में बुलडोजर आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं जनता के लिए सबसे ज्यादा कोमल हूं लेकिन अपराधियों के लिए सख्त हूं। बुलडोजर भी चलेगा इसमें दिक्कत क्या है?

Advertisment

CM शिवराज ने अर्थव्यवस्था का दिया रिपोर्ट कार्ड

CM शिवराज सिंह ने बताया कि 2002 और 2003 में हमारी अर्थव्यवस्था 71 हजार करोड़ थी जो अब 15 लाख करोड़ को छूने जा रही है। आज प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1.40 लाख रुपये हो गई है। शिवराज ने एक सवाल के जवाब में साफ किया कि उनकी सरकार चार मोर्चे पर काम कर रही है।

इन चार मोर्चों पर काम कर रही है सरकार

1. एक लाख भर्तियों का अभियान चल रहा है। जिसमें 53 हजार भर्तियां हो चुकी है।

2. हर महीने 3 लाख बेटे-बेटियों को रोजगार के लिए लोन दे रहे हैं।

3. औद्योगिक विकास दर अब 24 प्रतिशत हो गई।

4. 22 अगस्त को  'मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना' ल़ॉन्च कर रहे हैं।

आपको बता दें, NDTV ने अपने समाचार चैनल का विस्तार करते हुए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए एक नया क्षेत्रीय चैनल शुरू किया है। इसकी विधिवत शुरुआत आज 21 अगस्त से हुई है। लेकिन इसके वेबसाइट पर चस्पां खबरों से जाहिर होता है कि इसकी तैयारी काफी पहले से की जा रही थी। चैनल को NDTV के कार्यकारी निदेशक संजय पुगलिया ने लॉन्च किया।

Advertisment

फोटो साभार: twitter.com/NDTVMPCG

ये भी पढ़ें: 

Bansal News Vacancy: “बंसल न्यूज” में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Gwalior Chocolate Chor News: ग्वालियर शहर में सक्रिय चॉकलेट चोर लड़कियां, CCTV से हुआ खुलासा

MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय…

Advertisment

MP News: मां पीताम्बरा पीठ के भक्तों के लिए खुशखबरी, आज CM करेंगे हवाई पट्टी का भूमि पूजन, अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी सेवाएं!

mp news in hindi cm shivraj singh chauhan CM Shivraj Singh Chauhan News in hindi CM Shivraj Singh Statement NDTV MPCG NDTV New Launch
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें