Advertisment

MP News : कांग्रेसियों और पुलिस की बीच झड़प, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग, भारी पुलिस बल तैनात

MP News : कांग्रेसियों और पुलिस की बीच झड़प, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग, भारी पुलिस बल तैनात mp-news-clash-between-congressmen-and-police-use-of-water-cannon-to-control-the-crowd-heavy-police-force-deployed-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP News : कांग्रेसियों और पुलिस की बीच झड़प, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल।  कारवां धीरे—धीरे रोशनपुरा से राजभवन की ओर बढ़ रहा है। भारी—भरकम भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा किया जा रहा है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस एक जुट है इसमें कोई शक नहीं है। कांग्रेस जनता की आवाज उठाती है। कांग्रेस लगातार उठाएगी।

Advertisment

MP News : एमपी में राजनीति गलियारों में आज बड़ी सरगर्मी बढ़ने वाली है। जी हां मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी jeetu patwari के निलंबन के बाद कांग्रेस भड़की हुई है। जिसके चलते आज 13 मार्च यानि सोमवार को भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ kamal nath के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी राजभवन का घेराव करेगी। इसके लिए सबसे पहले शहर के जवाहर चौक पर दोपहर 12 बजे जनसभा होगी। जिसके बाद कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च शुरू होगा। जो राजभवन तक जाएगा। आपको बता दें कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन के कारण भोपाल में कई रुट्स पर ट्रैफिक भी परिवर्तित भी किया गया है।

रुकने का इंतजाम करने के निर्देश — MP News : 
आपको बता दें आज बड़ी संख्या में सभी कांग्रेसी प्रदर्शन करने वाले हैं। जिसके लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी कांग्रेस विधायकों को पत्र लिखकर अपने—अपने विधानसभा क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं इसके पहले ही कांग्रेस संगठन की ओर से सभी विधायकों, पूर्व विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशियों को कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने के लिए कहा जा चुका है। तो वहीं महिला दल की बात करें तो इसके साथ ही महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठ और विभागों के पदाधिकारियों को भी लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। यानि कुल मिलाकर कांग्रेस आज फुल मूड में सत्ताधारी पार्टी को घेरने की तैयारी कर चुकी है।

आज के लिए ये होगा भोपाल का रूट — MP News : 

  • यदि आप भी आज शहर में कहीं काम से निकलने वाले हैं तो आपको बता दें कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्सन प्लान बनाया है।
  • प्रदर्शन के दौरान भारत माता चौराहा, रंगमहल चौराहा, अटल पथ पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहेगा। ​​​​​​​
  • भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा से जवाहर चौक और रोशनपुरा की तरफ आवागमन करने वाले वाहन नेहरू नगर चौराहा, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, पीएंडटी चौराहा, टीटी नगर क्रॉस होकर आना-जाना करेंगे।
  • जहांगीराबाद, पॉलिटेक्निक चौराहा, वीआईपी रोड की तरफ आने-जाने के लिए वाहनों को भारत माता चौराहा से स्मार्ट रोड होकर जाना होगा।
  • रोशनपुरा चौराहे से भारत माता चौराहा, रंगमहल चौराहा और अटल पथ की तरफ ट्रैफिक ज्यादा रहेगा। जिसके चलते सभी प्रकार के लोक परिवहन, माल वाहक, भारी और व्यावसायिक वाहन इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे।
Advertisment

MP Breaking News MP news mp breaking mp congress rajbhovan bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें