Advertisment

MP News: पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार, घूसखोरी के आरोप में सरकारी प्राचार्य और क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज

MP News: पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार, घूसखोरी के आरोप में सरकारी प्राचार्य और क्लर्क के खिलाफ मामला दर्जMP News: Case registered against government principal and clerk for corruption, bribery regarding plantation

author-image
Bansal News
MP News: पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार, घूसखोरी के आरोप में सरकारी प्राचार्य और क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सरकारी महाविद्यालय में पौधारोपण का बिल मंजूर करने के बदले एक प्रोफेसर से बुधवार को 5,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में संस्थान के प्राचार्य और क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया है । लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि इंदौर से करीब 140 किलोमीटर दूर अंजड़ के शासकीय महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान संकाय के प्रोफेसर सुरेश काग ने कुछ समय पहले संस्थान परिसर में करीब 27,000 रुपये के पौधे लगवाए थे ।

Advertisment

5हजार रुपये की मांगी थी रिश्वत

उन्होंने बताया कि इनके बिल का भुगतान मंजूर करने के बदले प्राचार्य सुनील मोरे उनसे 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। लोकायुक्त पुलिस ने काग की इस शिकायत पर जाल बिछाया और महाविद्यालय के क्लर्क दिनेश बड़ोले को काग से 5,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बघेल ने कहा,महाविद्यालय के क्लर्क ने प्रोफेसर से घूस की रकम मोरे के कहने पर प्राचार्य कक्ष के भीतर ली थी उन्होंने बताया कि अपने सहकर्मी प्रोफेसर से रिश्वतखोरी के आरोप में महाविद्यालय के प्राचार्य और क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है । डीएसपी के मुताबिक दोनों आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज zee news top news todays news speed news rtv news bd rtv news Pradesh Breaking Hindi news update news today news live news bangla News new MPCG news mp top news MP today news MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi mp news today MP news live MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi MP Live news mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp covid news MP CG news MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya live news mp Live News latest news Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news dhaka news corona news cg news live CG news cg live news bhopal news Bansal News bangla news
Advertisment
चैनल से जुड़ें