Advertisment

MP News: बीजेपी का विकास पर्व शुरू, एक महीने तक होंगे ये बड़े काम

MP News: मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। सभी पार्टी अपनी जीत के लिए माहौल बनाने का काम कर रहीं है।

author-image
Bansal news
MP News: बीजेपी का विकास पर्व शुरू, एक महीने तक होंगे ये बड़े काम

MP News: मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। सभी पार्टी अपनी जीत के लिए माहौल बनाने का काम कर रहीं है। वहीं शिवराज सरकार जनता की नाराजगी को दूर करने के लिए प्रदेश भर में विकास पर्व का आयोजन की शुरुआत कर दी है।

Advertisment

16 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक प्रदेश के सभी जिलों में विकास पर्व मनाया जाएगा। सीएम शिवराज विकास पर्व के दौरान प्रदेश भर में दौरे करेंगे। 1 महीने में दो लाख करोड़ के कामों के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाएंगे।

16 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक विकास पर्व

बता दें कि 16 जुलाई यानि आज बड़वानी से विकास पर्व की शुरुआत हुई। विकास पर्व में मुख्य रूप से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किए गए। पाटी उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया। 4075 करोड़ से ज्यादा की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा।

विकास पर्व के दौरान जनसेवा यात्राओं, आम सभाओं का आयोजन और स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Advertisment

विकास यात्रा काफी महत्वपूर्ण

वहीं चुनावी साल में सरकार की विकास यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे जनता के साथ साथ पार्टी को भी फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार में सिंचाई परियोजनाओं का भूमिपूजन और बड़वानी में जनजातीय प्रतिनिधियों व लोक कलाकारों से संवाद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रोड शो भी करेंगे।

ये भी पढ़ें: 

Bageshwar Baba Controversy: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बोल, ‘महिलाओं को बताया ‘खाली प्लॉट’

एमपी में ई बा: नेहा सिंह राठौर के ‘एमपी में का बा’ पर प्रदेश के युवा का मुंहतोड़ जवाब

Advertisment

Mama Magic: नेहा सिंह राठौर को मिल रहे जवाब पर जवाब, ‘एमपी में का बा’ के बाद कवियत्री अनामिका ने गाया ये गीत

Electricity Meter Red Light: बिजली के मीटर में लगी लाल बत्ती की वजह से इतने यूनिट बढ़ जाता है बिल

Aaj ka Rashifal: आज इन 5 राशियों के लिए दिन उत्तम रहने के योग है, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

Advertisment

MP News, MP Politics, MP Politics, Madhya Pradesh, MP Election 2023, Shivraj Singh Chouhan, एमपी समाचार, एमपी राजनीति, एमपी राजनीति, मध्य प्रदेश, एमपी चुनाव 2023, शिवराज सिंह चौहान

madhya pradesh MP news mp politics Shivraj Singh Chouhan MP election 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें