Advertisment

MP News: इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 देसी पिस्तौल के साथ तीन लोग गिरफ्तार

MP News: इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 देसी पिस्तौल के साथ तीन लोग गिरफ्तारMP News: Big action of Indore police, three people arrested with 55 country-made pistols

author-image
Bansal News
MP News: इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 देसी पिस्तौल के साथ तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया और उनके कब्जे से 55 देसी पिस्तौल और 11 कारतूस जब्त किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इंदौर के पुलिस आयुक्त (सीपी) हरिनारायणचारी मिश्र ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर इन हथियारों की आपूर्ति की जानी थी। मिश्र ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और 55 देसी पिस्तौल और 11 कारतूस जब्त किए हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक हथियार निर्माता और दो अन्य लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग हिस्सों में उनकी आपूर्ति करते हैं।

Advertisment

मिश्र ने कहा कि पुलिस ने उस कारखाने का भी भंडाफोड़ किया, जहां इन हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तार किये गए तीनों व्यक्तियों के अपराधियों से संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सिकलीगर (एक समुदाय) इंदौर के आसपास के धार, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर सहित कुछ जिलों और देवास के कुछ क्षेत्रों में हथियार बनाते हैं और इंदौर के जरिये उनकी आपूर्ति करते हैं।

Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi mp police constable online classes mp police constable maths mp police constable mp police MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi maths test mp police Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya indore traffic police indore police website hacked indore police website cyber attack indore police website indore police video indore police station indore police org. indore police news indore police latest news indore police dancing Indore News indore latest news indore imp questions fro mp police constable Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP #indore police "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें