Advertisment

MP NEWS: इंदौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जहरीली शराब से लोगों की मौत के करीब दो महीने बाद ढहाया अवैध बार

MP NEWS: इंदौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जहरीली शराब से लोगों की मौत के करीब दो महीने बाद ढहाया अवैध बारMP NEWS: Big action of Indore administration, illegal bar demolished after almost two months after the death of people due to poisonous liquor

author-image
Bansal News
MP NEWS: इंदौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जहरीली शराब से लोगों की मौत के करीब दो महीने बाद ढहाया अवैध बार

इंदौर। प्रशासन ने इंदौर में अवैध रूप से बनाए गए एक बार को भू-माफिया के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार को जमींदोज कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस बार में मेथेनॉलयुक्त जहरीली शराब पीने के बाद जुलाई में तीन लोगों की मौत हो गई थी और इस मामले में बार के संचालक व अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि मरीमाता चौराहे पर विकास बरेडिया द्वारा 1,150 वर्ग फुट पर इंदौर नगर निगम की मंजूरी के बिना बनाए गए दो मंजिला बार को गिरा दिया गया।

Advertisment

उन्होंने बताया कि भू-माफिया के खिलाफ एक अन्य कार्रवाई में पिपल्याराव क्षेत्र में गुटकेश्वर महादेव मन्दिर की 1.26 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए सात भवनों को ढहा दिया गया जिससे करीब पांच करोड़ रुपये के बाजार मूल्य की भूमि अतिक्रमण से मुक्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस बेशकीमती जमीन को एक ‘कॉलोनाइजर’ को अवैध रूप से बेचने को लेकर प्रशासन की शिकायत पर मंदिर के पुजारी आनंद गिरि और अन्य लोगों के खिलाफ पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए थे कि भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए।

मध्य प्रदेश समाचार Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mp breaking Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya indore today news indore sharab kand Indore News indore breaking indore big breaking news indore Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Breaking News breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें