MP News: भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक ने दिया धरना, ये रही प्रमुख मांगे

MP News: भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक ने दिया धरना, ये रही प्रमुख मांगे

भोपाल। भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन भोपाल द्वारा एक बार फिर धरना प्रदर्शन किया गया। यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि भेल प्रबंधन एवं ठेकेदारों के अन्याय के खिलाफ आज सुबह 7 बजे से भेल भोपाल के फाउंड्री गेट नंबर 5 के सामने वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों का 24 घंटे का धरना एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस धरना प्रदर्शन में भेल वर्कर्स कांटेक्ट समिति एकता यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत पाठक और महासचिव सुमित पटेरिया भी शामिल हुए

मेहर अली ने बताया कि भेल भोपाल में पिछले काफी समय से ठेका श्रमिकों के साथ ठेकेदार व भेल प्रबंधन मिलकर उनके वेतन में कटौती, निकालने, बिठाने का खेल चल रहा है। श्रमिकों को निकालने की धमकियां दी जाती है। बोनस पीएफ, ईएसआई का पैसा जमा नहीं किया जाता है। जिससे भेल के श्रमिको में काफी असंतोष व्याप्त है। जिसको लेकर यूनियन 24 घंटे की हड़ताल कर भेल मेनेजमेंट को चेतावनी दी है

 

यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली ने बताया यदि इस 24 घंटे की हड़ताल के बाद भी भेल प्रबंधन श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आने वाले नये साल में सभी श्रमिक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश हो जायेंगे।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password