Advertisment

MP News: ठेकेदारों के अन्याय के खिलाफ फिर उठेगी आवाज, भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन करेगी धरना प्रदर्शन

MP News: ठेकेदारों के अन्याय के खिलाफ फिर उठेगी आवाज, भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन करेगी धरना प्रदर्शनMP News: BHEL Works Contract Shramik Ekta Union will protest against the injustice of contractors

author-image
Bansal News
MP News: ठेकेदारों के अन्याय के खिलाफ फिर उठेगी आवाज, भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन करेगी धरना प्रदर्शन

भोपाल। भेल वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिक एकता यूनियन भोपाल द्वारा एक बार फिर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि भेल प्रबंधन एवं ठेकेदारों के अन्याय के खिलाफ 21 दिसम्बर 2021 दिन मंगलबार को सुबह 7 बजे से भेल भोपाल के फाउंड्री गेट नंबर 5 के सामने वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों का 24 घंटे का धरना एवं प्रदर्शन किया जायेगा।

Advertisment

मेहर अली ने बताया कि भेल भोपाल में पिछले काफी समय से ठेका श्रमिकों के साथ ठेकेदार व भेल प्रबंधन मिलकर उनके वेतन में कटौती, निकालने, बिठाने का खेल चल रहा है। श्रमिकों को निकालने की धमकियां दी जाती है। बोनस पीएफ, ईएसआई का पैसा जमा नहीं किया जाता है। जिससे भेल के श्रमिको में काफी असंतोष व्याप्त है।

publive-image

जिसको लेकर यूनियन 24 घंटे की हड़ताल कर भेल मेनेजमेंट को चेतावनी देगी।
यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष मेहर अली ने बताया यदि इस 24 घंटे की हड़ताल के बाद भी मेल प्रबंधन श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आने वाले नये साल में सभी श्रमिक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश हो जायेंगे।

[video width="352" height="640" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Video-2021-12-20-at-17.51.44.mp4"][/video]

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें