Advertisment

MP News: नौरादेही वन अभ्यारण बना प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व, नोटिफिकेशन जारी, ये होगा नया नाम

MP News: नौरादेही वन अभ्यारण बना प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व, नोटिफिकेशन जारी, इसका नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा।

author-image
Preeti Dwivedi
MP News: नौरादेही वन अभ्यारण बना प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व, नोटिफिकेशन जारी, ये होगा नया नाम

सागर।  MP News: टाइगर को लेकर मध्यप्रदेश के एक और बड़ी खुशखबरी​ मिली है। यहां के नौरादेही वन अभ्यारण  (Nauradehi Forest Sanctuary) को प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल गया है। राज्य शासन द्वारा इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

Advertisment

नरसिंहपुर जिले के इतने हेक्टेयर क्षेत्र में होगा

जानकारी के अनुसार प्रदेश का यह सातवां टाइगर रिजर्व नरसिंहपुर जिले के 141400.60 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा। केंद्र की सहमति के बाद अब इसे लेकर राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

MP News, Nauradesh Van Abhyaran

ये होगा नाम

आपको बता दें केंद्र से दर्जा मिलने के बाद अब इसका नया नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा। इसमें सागर, दमोह, नरसिंहपुर जिले का 1 लाख 41 हजार 400 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया गया है।

दो अभ्यारण को मिलाकर बनाया जाएगा सातवां टाइगर रिजर्व

आपको बता दें मध्य प्रदेश में 7वां टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसमें दो अभ्यारण को मिलाया गया है। यानि सागर जिले में स्थित नौरादेही अभयारण्य और दमोह के रानी दुर्गावती अभयारण्य (Rani Durgavati Sanctuary) को मिलाकर नया टाइगर रिजर्व बनेगा।

Advertisment

publive-image

नौरादेही में 12 टाइगर

नौरादेही सेंचुरी में अभी 12 टाइगर मौजूद हैं, जिनमें 3 नर और 9 मादा है। इन्हें 2018 में बांधवगढ़ से लाकर बसाया गया था।

MP-News

बुंदेलखंड का दूसरा टाइगर रिजर्व

जानकारी के अनुसार नौरादेही अभयारण्य और रानी दुर्गावती वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मिलाकर नया टाइगर रिजर्व बनाने के बाद यह बुंदेलखंड का दूसरा टाइगर रिजर्व बन जाएगा। हालांकि इसके लिए बफर और कर जोन का बंटवारा किया गया है। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर, दमोह और नरसिंहपुर तक फैला रहेगा। सातवां टाइगर रिजर्व 1 लाख 40 हजार से अधिक हेक्टर की रेंज में होगा।

MP-News

mp news, seventh tiger reserve, news in hindi, mp breaking news, Nauradehi Forest Sanctuary, nauradehi van abhyaran, Rani Durgavati Sanctuary, seventh tiger reserve in hindi, rani durgavati tiger reserve

Advertisment
seventh tiger reserve in hindi seventh tiger reserve Rani Durgavati Sanctuary news in hindi nauradehi van abhyaran Nauradehi Forest Sanctuary MP news MP Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें