Advertisment

MP News: रामायण से जुड़े सवालों के दें जवाब और फ्री में हवाई जहाज से घूमें अयोध्या, जानें क्या है सरकार का ऑफर

MP News: रामायण से जुड़े सवालों के दें जवाब और फ्री में हवाई जहाज से घूमें अयोध्या, जानें क्या है सरकार का ऑफररMP News: Answer questions related to Ramayana and visit Ayodhya for free, know what is the government's offer

author-image
Bansal News
MP News: रामायण से जुड़े सवालों के दें जवाब और फ्री में हवाई जहाज से घूमें अयोध्या, जानें क्या है सरकार का ऑफर

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेगी और इसके विजेताओं को उत्तर प्रदेश के अयोध्या की हवाई यात्रा करने का अवसर मिलेगा। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की ओर से रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रामायण पर अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी। ठाकुर ने रविवार को इंदौर जिले के महू में डॉ. बी.आर आम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, के 'प्रस्फुटन' कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा रामायण के अयोध्या कांड पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर जिले से आठ लोगों का चयन किया जाएगा।

Advertisment

इतने लोग रहेंगे शामिल
इनमें चार विद्यार्थी और चार सामान्य लोग शामिल रहेंगे। इस मौके पर ठाकुर ने रामायण के पात्र और भगवान राम की परम भक्त, शबरी पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर रामायण पर प्रवचन देने वाली विद्वान मंदाकिनी रामकिंकर और अन्य प्रमुख नागरिक भी मौजूद थे। पिछले महीने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कॉलेजों और विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के कला संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को दर्शनशास्त्र के तहत एक वैकल्पिक विषय के रुप में महाकाव्य रामचरितमानस को पेश करने की घोषणा की थी।

करोड़ रुपए की राशि भी निर्धारित
मध्यप्रदेश सरकार ने इस वर्ष के बजट में राम वनगमन पथ के निर्माण की विस्तृत योजना रिपोर्ट बनाने के लिए एक करोड़ रुपए की राशि भी निर्धारित की है। इसमें अयोध्या से निष्कासन के दौरान भगवान राम जिस पथ से गए थे उसपर मध्य प्रदेश में मार्ग निर्माण करने की योजना है। प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश में राम वनगमन पथ योजना शुरू करने की घोषणा की थी।

sanskriti mantralaye Ramlala mandir in ayodhya Ram Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh kaise hogi pareeksha Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free hawai seva free flight trevale examination based on Ram dharam news bansal news today Bansal News bansal mp news today bansal mp news Ayodhya news Ayodhya Anokhi Pariksha For Ramlala anokhi pareeksha adhya
Advertisment
चैनल से जुड़ें