Advertisment

MP NEWS: दरिंदगी की सारे हदें पार, पड़ोसी ने चार वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

MP NEWS: दरिंदगी की सारे हदें पार, पड़ोसी ने चार वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्मMP NEWS: All limits of cruelty crossed, neighbor raped four-year-old girl

author-image
Bansal News
MP NEWS: दरिंदगी की सारे हदें पार, पड़ोसी ने चार वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में चार साल की बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम की है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनगवां पुलिस थाना प्रभारी दिलीप दहिया ने बताया कि अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को उसका पड़ोसी बहला फुसलाकर अपने घर पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया बाद में उसे छोड़ दिया।

Advertisment

बच्ची के रोने के बाद घटना का पता चलने पर उसके परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। दहिया ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को इलाज के लिए सरकारी गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल के सह अधीक्षक डॉ अतुल सिंह के मुताबिक बच्ची खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज viral news in Hindi today updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news Rape news Rape In Rajasthan: Kidnapped and raped a teenager for four days rape case rape rajasthan news rajasthan Pradesh Breaking Hindi news updates in Hindi news updates news in hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Hindi MP Breaking News MP Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya latest news latest Bansal News In Hindi Today hindi news update Hindi News Madhya Pradesh hindi news Channel MP Breaking News Today Hindi Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें