Advertisment

MP New Political Party : विधानसभा चुनाव 2023 में होगी आईएएस की एंट्री! नौकरी छोड़ इस IAS ने बनाई नई पार्टी

author-image
Preeti Dwivedi
MP New Political Party : विधानसभा चुनाव 2023 में होगी आईएएस की एंट्री! नौकरी छोड़ इस IAS ने बनाई नई पार्टी

भोपाल। MP New Political Party एमपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर प्रमुख पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस में फेरबदल की खबरें आ रही हैं। तो अब इस बार इसमें आईएएस IAS अफसरों की भी एंट्री होने जा रही है। जी हां करीब 5 महीने पहले सरकारी नौकरी से ​इस्तीफा देने वाले IAS वरदमूर्ति मिश्रा भी अब राजनीति में किस्मत आजमाने वाले हैं। जी हां इसे लेकर उन्होंने श्रीगणेश कर दिया है।

Advertisment

मिश्रा ने बनाई पार्टी —
आपको बता दें इस्तीफे के बाद वरदमूर्ति मिश्रा ने राजनीति का श्रीगणेश करते हुए अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी बना ली है। जिसका नाम उन्होंने वास्तविक भारत पार्टी (वाभापा) रखा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी वाभापा पार्टी अगले साल होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अपने कैंडिडेट्स उतारेगी।

पहले ही कर दिया था ऐलान —
आपको बता दें IAS वरदमूर्ति मिश्रा द्वारा करीब तीन महीने पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया गया था। उस समय उन्होंने कहा था सत्ता में शीर्ष पर बैठे लोगों की प्रशासनिक समझ में कमी और दूरदर्शिता के अभाव के कारण आज पूरे मध्यप्रदेश का विकास बाधित हो रहा है। वर्तमान सरकार तो हर मोर्चे पर विफल है। नई पार्टी बनाने के साथ ही पूर्व IAS मिश्रा ने प्रदेश के लोगों के नाम संदेश भी लिखा है। इसमें कहा है कि सरकार ने कष्ट के अलावा कुछ नहीं दिया है।

वरदमूर्ति के बोल —
मैं और मेरे सभी साथी अब एक राजनीतिक पार्टी के रूप में आपकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। हम एक बहुत ही बेहतर शासन व्यवस्था, रोजगार का बड़े पैमाने पर सृजन, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल के साथ-साथ राशन की बेहतर उपलब्धता के लिए समर्पित होकर काम करना चाहते हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता के बिना सुखी और संपन्न जीवन असंभव है। सरकारों ने आपको कष्ट के अलावा कुछ नहीं दिया है। कृपया अच्छे, समझदार और विनम्र लोगों को अवसर दीजिए कि वे आपकी सेवा कर सकें।

Advertisment

शीर्ष पर जब तक कोई तकनीकी समझ, समस्याओं का हल जानने वाला नहीं बैठेगा, तब तक हम केवल वोट देते रहेंगे, सरकार बनाते रहेंगे, पर समाज जहां का तहां रह जाएगा। एक पीढ़ी इस विसंगति में ही बर्बाद होकर निकल गई है। अब दूसरी पीढ़ी भी दांव पर लगने वाली है। कृपया स्वयं एवं समाज के भविष्य पर चिंतन करिए। हम कब तक प्रतीक्षारत रहें। अब समय आ गया है कि हम नए तरीके और व्यवस्था को स्थान दें।

सत्ताधारी पार्टी पर कर पहले ही कर चुके हैं हमला —
आपको बता दें पूर्व आईएएस वरदमूर्ति द्वारा 4 अगस्त को की गई प्रेस कांफ्रेंस में पहले ही सरकार पर हमला बोला जा चुका है। उस समय उन्होंने कहा था कि सिस्टम में रहकर भी अफसर अपनी प्रतिभा को नहीं दिखा पा रही हैं। ब्यूरोक्रेट्स की बात सुनने के बजाए सरकार सिर्फ इवेंट पॉलिटिक्स कर रही है। उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश बीज का नकली हब बन गया है। देश में सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में कंज्यूमर फोरम में नकली बीज के केस दर्ज हैं। यही हाल फर्टिलाइजर का है। संगमरमर का चूरा और फ्लाई ऐश मिलाकर इसकी सप्लाई हो रही है। सरकार के पास इसकी चेकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है।

mp politics mp vidhan sabha chunav 2023 IAS VARAD MURTI VBHP कौन हैं वरदमूर्ति मिश्रा वाभापा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें