Advertisment

MP News: प्रदेश में महिला अपराध रोकने के लिए 700 थानों में बनेगा महिला हेल्प डेस्क, खर्च किए जाएंगे 7 करोड़

MP News: प्रदेश में महिला अपराध रोकने के लिए 700 थानों में बनेगा महिला हेल्प डेस्क, खर्च किए जाएंगे 7 करोड़ MP New initiative to stop Crime against women in Madhya Pradesh Womens help desk will be set up in 700 police stations

author-image
Sonu Singh
MP News: प्रदेश में महिला अपराध रोकने के लिए 700 थानों में बनेगा महिला हेल्प डेस्क, खर्च किए जाएंगे 7 करोड़

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में महिला अपराधों (Crime against women) की रोकथाम के लिए नई व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी हो गई है। प्रदेश में महिला अपराध रोकने के लिए एमपी के 700 थानों में महिला हेल्प डेस्क (Womens help desk in police stations) बनेगा। इसके लिए सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Advertisment

इस डेस्क का गठन तीन श्रेणियों में होगा। जिन थाना क्षेत्रों में महिला अपराधों की संख्या ज्यादा होगी, वहां अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 700 थानों में महिला हेल्प डेस्क के गठन के लिए सात करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया गया है। इसमें हर डेस्क के लिए एक लाख रुपये खर्च करने की व्यवस्था है। बता दें कि, मध्य प्रदेश में अभी 141 महिला हेल्प डेस्क काम कर रही हैं।

Womens help desk in police stations Womens help desk mp news in hindi MP news MP Breaking News MP madhya pradesh Crime against women CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें